International

नमाज के बीच धमाका, 100 लोगों की मौत : अफगानिस्तान में शिया मस्जिद पर फिदायीन हमला, नमाज अदा करने आए थे 300 से ज्यादा लोग

नमाज के बीच धमाका, 100 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के कुंदुज में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ। इसमें 100 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह धमाका हजारा शिया मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया था। कुंदुज सेंट्रल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि अब तक हमें अस्पताल में 35 शव मिले हैं और 50 से ज्यादा घायलों को भर्ती कराया गया है. वहीं, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) द्वारा चलाए जा रहे एक अन्य अस्पताल में 15 लोगों के शव मिले हैं.

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद से देश में यह सबसे बड़ा हमला है। कुंदुज में संस्कृति और सूचना के निदेशक मतिउल्लाह रूहानी ने कहा कि यह एक आत्मघाती हमला था, जबकि तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि कुंदुज में मस्जिद में हुए विस्फोट में कई लोग मारे गए। हालांकि अभी मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

हमले के वक्त मस्जिद में करीब 300 लोग मौजूद थे।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त मस्जिद में करीब 300 लोग मौजूद थे। ये लोग शुक्रवार की नमाज में शामिल होने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने प्रार्थना करते समय विस्फोट की आवाज सुनी। मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

हमले के पीछे ISIS-खुरासान गुट का हाथ होने का शक

अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, हाल के दिनों में इस तरह के हमलों के पीछे तालिबान के प्रतिद्वंद्वी समूहों का हाथ रहा है। माना जा रहा है कि इस विस्फोट के पीछे अफगानिस्तान में सक्रिय ISIS-खुरासान गुट का हाथ हो सकता है। ISIS शिया मुसलमानों का विरोध करता रहा है। साथ ही वह हजारा और अन्य अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदायों के भी विरोधी हैं।

रविवार को काबुल में ईदगाह मस्जिद के पास धमाका हुआ था

रविवार को काबुल में ईदगाह मस्जिद के पास भीषण धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. मस्जिद के पास मुजाहिद की मां की मौत पर नमाज अदा की जानी थी। इस प्रार्थना सभा को ही आतंकियों ने निशाना बनाया था। मुजाहिद की मां का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।‚

Afghanistan Mosque Bomb Blast Update | Kunduz News  | 100 Killed, 35 Dead Body Found In Kunduz

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button