Tech

Drone Rules 2024: ड्रोन उड़ाने से पहले जानिए सुरक्षा नियम

Drone Rules 2024: ड्रोन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। शौकिया तौर पर फोटोग्राफी (drone photography) करने वाले और प्रोफेशनल्स, सभी ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं। इससे एरियल शॉट लेने की क्षमता सभी को आकर्षित करती है। लेकिन, अपना पहला ड्रोन उड़ाने से पहले कु छ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपकी ड्रोन उड़ान सुरक्षित और अच्छी हो सकती है।

नियमों से रहें अवगत

सबसे पहले, क्षेत्र और देश के अनुसार ड्रोन नियमों को समझ लें। यदि आप अन्य देशों में ट्रेवल करते हैं तो ध्यान रखें कि हर देश और क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के अलग नियम होते हैं। इनमें हवाई क्षेत्र पर रोक, उड़ान की ऊंचाई की सीमा और रजिस्ट्रेशन की आवश्यकताएं शामिल हैं। सुरक्षा और कानूनी परेशानी से बचने के
लिए इन नियमों का पालन जरूरी है।

Drone Rules 2024
photo credit : adobe
जरूरत के हिसाब से चुनें ड्रोन

अपने लिए सही ड्रोन का चुनाव बहुत जरूरी है। चुनाव करते समय उड़ान के समय कैमरा गुणवत्‍ता, रेंज और इसे चलाने में आसानी जैसे फैक्‍टर्स पर ध्यान दें। शुरुआती लोगों के लिए शौकिया ड्रोन बेहतर होते हैं, जबकि प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए एडवांस मॉडल के विकल्प सही रहेंगे।

बेसिक फ्लाइट कंट्रोल (drone rules 2024)

ड्रोन के बेसिक फ्लाइट कंट्रोल को समझना जरूरी है। (What is a photography drone?) ज्यादातर ड्रोन रिमोट कंट्रोलर के दो जॉयस्टिक से चलते हैं। ऊपर चढऩा, नीचे आना, मुड़ना और एक जगह स्थिर रहना सीखने के लिए किसी सुरक्षित जगह पर अभ्यास करें।

अगर आपके पास ड्रोन है तो डीजीसीए के नियम  आपको पता होने चाहिए। इसके तहत 250 ग्राम से कम के ड्रोन को 200 फीट से नीचे उड़ाने के लिए परमिशन की आवश्यकता नहीं हैं। इससे अधिक ऊंचाई के लिए स्वीकृति लेना आवश्यक है। कि सी की प्राइवेट प्रॉपर्टी में ड्रोन उड़ाने से पूर्व भी स्वीकृ ति अवश्य लें। वर्तमान में भारत में डीजेआइ कंपनी के ड्रोन पसंद किए जा रहे हैं। – नीरज जैन,सीए व ड्रोन फोटोग्राफर

 

ये भी पढ़ें –

Gambling Latest Update:प्लेटफॉर्म्स प्रमोट किया तो खैर नहीं

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button