आज 2022 का पहला सूर्य ग्रहण: शुक्र-बृहस्पति का मिलन भी,947 ईस्वी के बाद पहली बार देख सकेंगे, नहीं देखा तो 2039 तक करें इंतजार Read it later

 

Solar eclipse 2022

Solar eclipse 2022: रविवार देर रात सौरमंडल में कई बदलाव दिखने वाले हैं। एक तरफ जहां साल का पहला सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा। हालांकि हमारे भारत देश में इसका असर नहीं होगा। वहीं चार ग्रह एक साथ एक कतार में दिखाई देंगे। कुछ घंटे बाद आज देर रात सौरमंडल का चमकदार ग्रह शुक्र (वीनस) और सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (जुपिटर) आसमान में एक-दूसरे में समाते नजर आएंगे।

वहीं मंगल (मार्स) और शनि (सैटर्न) ग्रह भी इनके साथ एक ही लाइन में दिखाई देंगे। यह अनूठी और दुर्लभ घटना सौरमंडल में 1,075 साल बाद देखने को मिलेगी। इस दुर्लभ संयोग को 1 मई यानी रविवार सुबह सूर्योदय से पहले तक पूर्वी आकाश में देखा जा सकता है।

ये नजारा कितना दुर्लभ है?

पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक डॉ. एस. पटनायक ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि इससे पहले चारों ग्रहों के एक कतार में आने की घटना करीब 1,075 साल पहले 947 ईस्वी में घटी थी। इस नजारे को ‘ग्रह परेड’ (Planet Parade) के नाम से भी जाना जाता है। इसकी किसी तरह की कोई वैज्ञानिक परिभाषा नहीं है, यह शब्द केवल इस घटना को बताने के लिए खगोल विज्ञान में इस्तेमाल किया जाता है।

Planet Parade

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, 1 मई के बाद शुक्र और जुपिटर एक-दूसरे से दूर होते नजर आएंगे। इनके मिलन का ऐसा अगला नजारा अब साल 2039 में देखने मिलेगा।

शुक्र-बृहस्पति के मिलन का नजारा बिना दुरबीन या टेलीस्कोप के खुली आंखों से देखे जा सकेंगे

आप भी अपने घर की छत से शुक्र और बृहस्पति के मिलने की यह घटना खुली आंखों या सामान्य दूरबीन की मदद से देख सकेंगे। शुक्र बृहस्पति से ज्यादा चमकदार ग्रह है, इसलिए  चांद की रोशनी में शुक्र और ज्यादा खिलकर नजर आएगा। बृहस्पति शुक्र के सामने काफी फीका दिखाई देगा। शुक्र बृहस्पति के 0.2 डिग्री दक्षिण में होगा।

वहीं, टेलिस्कोप से देखने पर शुक्र और बृहस्पति के साथ-साथ मंगल और शनि को भी साफ तौर पर कतारबद्ध देखा जा सकेगा। टेलिस्कोप के जरिए बृहस्पति के कुछ बड़े चांद भी नजर आएंगे।

Planet Parade

दोनों ग्रहों का मिलन असली नहीं

शुक्र और बृहस्पति का करीब आना व मंगल और शनि का कतारबद्ध होना एक असल घटना नहीं है। यह मात्र पृथ्वी से दिखने वाली स्थिति है। असलियत में शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे से लगभग 43 करोड़ मील की दूरी पर हैं।

आज रात साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण होगा (How to watch the partial solar eclipse online on April 30)

भारतीय समयानुसार शनिवार, 30 अप्रैल की रात सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी अमेरिका, अटलांटिक पेसिफिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आए इसलिए इसका असर भी नहीं होगा। इस कारण से भारत में इस ग्रहण का सूतक भी नहीं रहेगा। 

पूरे दिन शनिश्चरी अमावस्या से जुड़े शुभ काम किए जा सकेंगे। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की रात 12.15 बजे से शुरू होगा और 1 मई की सुबह 4.08 बजे ग्रहण खत्म हो जाएगा।

जिन क्षेत्रों में आकाशीय घटना दिखाई नहीं देगी, वहां लोग इसे ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। नासा के यूट्यूब चैनल समेत कई YouTube चैनलों पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

 


चंद्र ग्रहण: 16 मई के चंद्रग्रहण के दौरान स्थिति अलग होगी, क्योंकि यह दिन के समय लगेगा। यह भारतीय मानक समय के अनुसार, सुबह 7.02 बजे से शुरू होगा और पूर्ण ग्रहण लगभग 7.57 बजे शुरू होगा। अधिकतम ग्रहण सुबह 9.41 बजे के आसपास होगा, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में होगा और कुल ग्रहण 10.23 बजे समाप्त होगा।

Solar eclipse 2022 | How to watch solar eclipse online | surya grahan timing | Surya grahan latest update | Surya grahan sate | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *