Jakarta: (127 Killed In Kanjuruhan Stadium) इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 127 लोगों की मौत और 180 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात पूर्वी जावा के कांजुरुहान स्टेडियम में घटी।
 |
PHOTO: REUTERS |
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इंडोनेशिया (Jakarta) की बीआरआई लीग-1 में अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुराबाया के बीच मैच चल रहा था। पर्सबाया की टीम हार गई। मैच हारने वाली टीम के समर्थक मैदान में उतरे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी, जिससे भगदड़ से हालात बिगड़ गए।
 |
PHOTO: AFP |
स्टेडियम में ही भगदड़ से 34 लोगों की मौत हो गई (Jakarta)
स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में 127 लोगों की मौत हुई है, इनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। स्टेडियम के भीतर 34 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी अस्पताल में थे। घटना का दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रशंसक सुरक्षाकर्मियों पर सामान फेंकते दिखाई दे रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बयान जारी किया है।
#WATCH | At least 127 people died after violence at a football match in Indonesia, last night. The deaths occurred when angry fans invaded a football pitch after a match in East Java
(Video source: Reuters) pic.twitter.com/j7Bet6f9mE
— ANI (@ANI) October 2, 2022
पीएसएसआई ने कहा कि खेल के बाद जो हुआ उसकी जांच की जाएगी और इसके लिए एक टीम मलंग के लिए भेज दी गई है। पीटी लीगा इंडोनेशिया बारू (एलआईबी) के अध्यक्ष अखमद हादियां लुकिता ने कहा कि हम इस घटना से बेहद आहत हैं। उम्मीद है कि यह हम सभी के लिए एक सबक होगा।
180 wounded in one of the world’s worst stadium disasters | kanjurmarg stadium in Malang |
ये भी पढे़ं
Like and Follow us on :
Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin
Post Views: 332