International

इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना: 62 लोगों को ले जा रहा बोइंग 737 विमान दुर्घटना ग्रस्त, समुद्र में मिला संदिग्ध मलबा

फ्लाइट मिसिंग की सूचना मिलते ही यहां पैसेंजर्स के परिजन पहुंच गए

इंडोनेशिया में श्रीविजय एयरलाइंस का विमान शनिवार को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने यह जानकारी दी। इसमें सात बच्चों और चालक दल के सदस्यों सहित 62 लोग थे। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद ही विमान का नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया। कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का मलबा समुद्र में देखा गया है। हालांकि, यह लापता विमान का है या नहीं इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

श्रीविजय एयर की लापता उड़ान संख्या SJ 182 थी। बोइंग 737-500 श्रेणी के विमान ने जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। टेकऑफ के चार मिनट बाद ही इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। उस समय विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई पर था। फ्लाइट वॉचडॉग वेबसाइट FlightRadar24 के अनुसार, उन्हें विमान के अचानक नीचे आने के संकेत मिले हैं।

Sriwijaya Air flight #SJ182 lost more than 10.000 feet of altitude in less than one minute, about 4 minutes after departure from Jakarta.https://t.co/fNZqlIR2dz pic.twitter.com/MAVfbj73YN

— Flightradar24 (@flightradar24) January 9, 2021

खोज जहाज और बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया

जिस स्थान पर विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया है वह समुद्र है, इसलिए उस स्थान पर खोज जहाज, हेलीकॉप्टर और बचाव दल भेजे गए हैं। खबरों के मुताबिक, विमान 26 साल से अधिक पुराना था। इसे 1994 में संयुक्त राज्य अमेरिका की कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस द्वारा खरीदा गया था। वहाँ से इसे श्रीविजय एयरलाइंस द्वारा खरीदा गया था।

हवाई अड्डे पर अफरा—तफरी

उड़ान को जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा हवाई अड्डे से पोंटियानक सिटी हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया था, लेकिन बीच में ही लापता हो गया। यह सूचना मिलने पर, यात्रियों का परिवार जकार्ता और पोंटियानक हवाई अड्डे पर पहुंचा। दोनों हवाई अड्डों पर अराजकता थी। परिवार के लोग रोते हुए देखे गए।

इंडोनेशिया में विमान हादसा
फ्लाइट मिसिंग की सूचना मिलते ही यहां पैसेंजर्स के परिजन पहुंच गए

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button