Corona-Update

Corona India: देश में अब तक 2900 से ज्यादा संक्रमित, दुनियाभर में 52 हजार लोगों की मौत

Corona india : कोरोना महामारी से देश में लगातार संकट बढ़ता ही जा रहा है. अब तक 2900 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं, जबकि 75 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 183 लोग ठीक हुए हैं. आज सुबह राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित महिला की मौत हो गई. कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से सामने आए हैं. इसी तरह दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है. ये सभी 2 कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे।
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा अब 198 पहुंच गया है। (Corona India) कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की शुक्रवार को बीकानेर में मौत हो गई. वहीं प्रदेश में पॉजिटिव मरीज की मौत का ये चौथा मामला है. आज सुबह 11 बजे तक 19 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. जोधपुर में 7 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

एयर इंडिया ने बंद की बुकिंग:

Corona india

 

लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ने की अटकलों के बीच एअर इंडिया ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग को 30 अप्रैल तक फिरस से बंद कर दिया है. शुक्रवार को एअर इंडिया ने कहा कि सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग 30 अप्रैल तक बंद रहेगी।
Corona india
10 लाख 16 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित: 
दुनियाभर के 204 देशों में फैल चुके इस वायरस से करीब 10 लाख 16 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। (Corona india) 52 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, दो लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. इस महामारी से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है. यहां 24 घंटे में 29 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1169 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 6000 से ज्यादा हो गई है।

 

ये भी पढ़ें –

Corona Guidelines 2022 : इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए गाइडलाइंस जारी, पैसेंजर्स रैंडम सैंपलिंग अनिवार्य

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button