Corona-Update

Aarogya Setu: मरीज आसपास होने पर अलर्ट करेगा यह ऐप जल्द इंस्टॉल करें

Aarogya Setu

 

Aarogya Setu : आप लॉकडाउन के बावजूद कई लोगों के आसपास से गुजरते होंगे। चाहे ग्रोसरी शॉप हो या फिर केमिस्ट शॉप पर लोगों की लाइन. लेकिन इस बीच ये पता लगाना मुश्किल होता है कि कौन कोरोना से पॉजिटिव है। लेकिन अब आपकी ये चिंता जल्द खत्म होगी। केंद्र सरकार ने एक ऐसा ऐप बनाया है जो किसी संक्रमित व्यक्ति के आसपास होने पर भी आपको अलर्ट कर देगा।

आईटी मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि देश में बढ़ते कोरोना वायरस को रोकने के लिए Aarogya Setu लॉन्च किया गया है. ये ऐप हिंदी और अंग्रेजी समेत 11 भाषाओं में एक साथ लॉन्च किया गया है. इसे आप प्ले स्टोर से फ्री में इंस्टॉल कर सकते हैं।

 ऐसे करेगा मोबाइल आपको अलर्ट 

 

जानकारों का कहना है कि जैसे ही आप इस ऐप को इंस्टॉल करते हैं आपको कुछ बुनियादी सवालों के जवाब देने होंगे। ऐप (Aarogya Setu) में मौजूद एल्गोरिदम और आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस इस जानकारी के आधार पर संक्रमित लोगों को भी डिटेक्ट कर लेगा. अगर कोई संक्रमित ऐप यूजर आपके आसपास आता है तो मोबाइल तुंरत आपको अलर्ट कर देगा।
बताते चलें कि नया एप प्राइवेट-पब्लिक पार्टरनशिप के तहत तैयार किया गया है. आईटी मंत्रालय की अध्यक्षता में ये ऐप शुरू किया गया है। नागरिकों की जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा और किसी भी तरह से किसी भी व्यक्ति की जानकारी अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button