Corona-Update

इस कोरोनावायरस से छुटकारा मिला नहीं और वैज्ञानिकों ने खोजा नया Coronavirus‚ यह कुत्तों से इंसान में प्रवेश करता है

 नया Coronavirus‚ यह कुत्तों से इंसान में प्रवेश करता है

नोवेल कोरोना वायरस के कारण फैली कोविड-19 महामारी ने दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनिया इस वायरस से जूझ ही रही है कि अब वैज्ञानिकों ने एक और कोरोना वायरस को खोजा है। दरअसल ये यह कुत्तों से इंसानों में आता है।  वैज्ञानिकों की माने तो यह पहली बार 2018 में देखा गया था और यह जानवरों से इंसानों में आने वाला अब तक का आठवां कोरोना वायरस है। यह कितना खतरा है, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि फिलहाल इससे किसी महामारी का डर नहीं है।

बहुत हानिकारक नहीं 

कोरोना वायरस कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से चार मनुष्यों में सर्दी-जुकाम का कारण बनते हैं और बहुत हानिकारक नहीं होते हैं। अन्य कोरोना वायरस Sars या Mers का कारण बन सकते हैं, ये दोनों ही घातक हैं। ड्यूक यूनिवर्सिटी और ओहियो यूनिवर्सिटी ने नए वायरस को CCoV-HuPn-2018 नाम दिया है। इसके 8 मरीज मलेशिया में मिले, जिनमें से 7 बच्चे थे। एक बच्चे को निमोनिया था लेकिन वह ठीक हो गया था।

इंसानों के बीच कितनी तेजी से फैलता है

शोधकर्ता ग्रेगरी ग्रे के अनुसार यह वायरस कितना आम है, कुत्तों से इंसानों में या इंसानों के बीच कितनी तेजी से फैलता है, इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि कई कोरोना वायरस हो सकते हैं जो कुत्तों से इंसानों में आते हैं, लेकिन अधिकत्तर के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। कुत्तों के लिए नहीं, अभी जो भी डायग्नोस्टिक इंसानों के लिए हो रहा हैं, वहीं जानवारों के लिए अभी इस तरह की कोई जांच नहीं की जा रही है।

Like and Follow us on :

Facebook

Instagram

Twitter
Pinterest
Linkedin
Bloglovin

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button