Education

TPSC PA Recruitment 2020: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, आज आवेदन की आखिरी तारीख

TPSC PA Recruitment 2020

TPSC PA भर्ती 2020: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (PSC) ने कई पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस रिक्ति के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। यानी जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, आज उनके लिए आखिरी मौका बचा है। इस भर्ती के तहत, पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर 100 रिक्तियां निकाली गई हैं। 12 वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र होंगे वहीं, इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 5700-24,000 रुपये प्रति माह होगा

चयनित उम्मीदवारों के वेतनमान का निर्धारण मैट्रिक्स लेवल 9 के आधार पर किया जाएगा, अर्थात उम्मीदवारों का वेतनमान 5700-24,000 रुपये प्रति माह होगा।

शैक्षिक योग्यता:

आवेदन के लिेए सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड से न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों के साथ 12 वीं पास या समकक्ष परीक्षा या अन्य निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है।

आयु सीमा:

उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 41 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 16 अक्टूबर 2020 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी श्रेणी को 150 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि SC / ST  / BPL कार्ड धारकों / दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या चालान द्वारा किया जा सकता है।

आवेदन कैसे करें

जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार टीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.tpsc.gov.in पर जाकर आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, टाइप राइटिंग, आशुलिपि लेखन और ट्रांसक्रिप्शन और मेन्स परीक्षा (कन्वेंशनल टाइप टेस्ट) के आधार पर किया जाएगा।

जदयू से अलग होने पर चिराग का जवाब: लोजपा प्रमुख ने कहा- मेरे पिता के ​प्रति नीतीश व्यवहार घमंड से भरा था, जदयू ने लोकसभा में हमारे उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की

Follow Us On Social Media



Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button