Entertainment

इरा लिखने पर आमिर की बेटी बोलीं मेरा नाम आइरा है, अब गलत बोला तो जुर्माना पांच हजार रुपए

ira khan

आमिर खान की बेटी लगातार खबरों में बनी हुई है। पहले अपने डिप्रेशन के बारे में और फिर रिलेशशिप के बारे में उन्होंने बताया था।  लेकिन इस बार वह अपने नाम को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल लोग उनका नाम ‘इरा’ लिखते और बोलते हैं, जबकि उनका नाम ‘आइरा’ है। उनके दोस्त इस बात पर उनका मजाक बनाते हैं। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह खुद अपना नाम बोलने का सही तरीका बता रही हैं।

गलत बोलने या लिखने के लिए 5 हजार देने होंगे

वीडियो में आइरा कह रही है कि- मेरे दोस्त मुझे चिढ़ाते हैं कि लोग मुझे इरा कहते हैं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि हमारे पास एक स्वार जार है, मेरा नाम आई-रा है और आज के बाद, जो कोई भी मुझे इरा कहता है, उसे स्वार जार में 5 हजार रुपये डालने होंगे। जिसे मैं हर महीने या साल के अंत में दान करूंगी।

 आइरा अभी क्या कर रही है

 आमिर की बेटी के बारे में फिल्मों की बात करें तो वह अभी भी फिल्मों से दूर हैं। 2019 में, उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत नाटक यूरिपिडेस मीडिया से की। इसमें हेज़ल कीच और उनके भाई जुनैद खान को एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाया गया था। पिछले महीने, वेलेंटाइन डे पर, आइरा ने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखर के साथ आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते के बारे में बताया था।

Like and Follow us on :

Facebook

Instagram
Twitter
Pinterest
Linkedin
Bloglovin

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button