Entertainment

तैमूर पर सवाल से बवाल :​​​​​​​मप्र के स्कूली एग्जाम में पूछा करीना कपूर और सैफ अली के बेटे का नाम, नाराज अभि​भावकों ने कहा महापुरुषों पर सवाल पूछे जाएं

मप्र के स्कूली एग्जाम में पूछा करीना कपूर और सैफ अली के बेटे का नाम

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के एक निजी स्कूल में सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे से जुड़ा सवाल पूछने पर बवाल मच गया है। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल ने कक्षा 6 के जीके के पेपर में पूछा था कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम लिखिए? इस पर बच्चों के माता-पिता ने भी नाराजगी जताई है। स्कूल से ​अभिभावकों ने पूछा कि क्या ये कोई महापुरुष हैं?

मिड टर्म एग्जाम में पूछा गया सवाल, पेरेंट्स ने की एक्शन लेने की मांग

मामला एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल खंडवा का है, जहां मिड टर्म परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चे परीक्षा देकर घर पहुंचे तो प्रश्नपत्र में यह प्रश्न देखकर अभिभावकों ने जिला प्रशासन से शिकायत की। उन्होंने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग भी की है।

स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी

पीटीए के संरक्षक डॉ. अनीश अरझरे ने बताया कि जीके के प्रश्न महापुरुषों से जुड़े होने चाहिए, लेकिन क्या स्कूली बच्चों के लिए किसी फिल्म कलाकार के बच्चे का नाम जानना जरूरी है। खंडवा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संजीव भालेराव के अनुसार स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. स्कूल का जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण करीना इन दिनों क्वारंटीन हैं। वह हाल ही में तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल नहीं हुईं थी। 

तैमूर के नाम को लेकर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी 

बेटे का नाम तैमूर रखने को लेकर सैफ और करीना को देशभर में लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। उस दौरान एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा भी था कि वह अपने बेटे का नाम बदलने की सोच रहे हैं, उन्होंने वजह बताई थी कि वे नहीं चाहते कि उनका बेटा नाम के कारण लोकप्रियता हासिल में पीछे रह जाए। 

हालांकि करीना इसके लिए राजी नहीं थीं। तब करीना ने भी कहा था कि अगर नाम की वजह से और कोई दिक्कत हुई तो हम ये नाम बदल भी देंगे।  2016 में बेटे तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। वजह ये है कि भारत देश के संदर्भ में तैमूर कोई अच्छा शख्स नहीं था, वह एक हमलावर के तौर पर जाना जाता है। 

Kareena Kapoor Son Name | Madhya Pradesh Khandwa School Exam Question On Saif Ali Khan Kareena Son | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button