Health

World’s Most Expensive Mango: 2.70 लाख रुपए किलो आम की सुरक्षा में लगे 4 गार्ड और 6 कुत्ते, जानें क्या है Miyazaki Mango की खासियतें

Miyazaki Mango
फोटोः सोशल मीडिया।

 

मध्यप्रदेश के एक दंपति ने अपने दो आम (Miyazaki Mango) के पेड़ों की सुरक्षा के लिए चार सुरक्षा गार्ड और छह कुत्तों को तैनात किया है। (World’s Most Expensive Mango) शायद आप ये पढ़कर चौंक गए होंगे कि आखिर इस आम की ऐसी क्या खासियत है जिसके लिए उसकी सुरक्षा के लिए इतना खर्च किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं।

मध्यप्रदेश के दंपती रानी और संकल्प ने आम की सुरक्षा के लिए चार गार्ड और छह कुत्ते रखे हैं। दरअसल, इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। दंपति ने सालों पहले दो दुर्लभ आम के पौधे लगाए थे। उन्होंने सोचा कि यह किसी अन्य आम के पौधे की तरह होगा। लेकिन जब पेड़ बड़े हुए तो देखकर वे चौंक गए। उसमें जो आम आए वह लाल, पीले, हरे नहीं बल्कि बैंगनी रंग के थे।

इस दुर्लभ आम का नाम मियाज़ाकी (Miyazaki Mango) आम है। यह आम दुनिया में आम की सबसे महंगी नस्ल है। इसे एग ऑफ सन भी पुकारा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलो बताई जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल जब लोगों को पता चला कि दंपति के बगीचे में दुर्लभ आम है तो उन्होंने चोरी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद रानी और संकल्प ने गार्ड तैनात कर दिए। इस साल उन्होंने आम की सुरक्षा के लिए चार गार्ड और छह कुत्ते तैनात किए हैं। कपल इस आम के बीज से पौधे तैयार करते हैं।

 

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  100 महिलाओं की लाशों से दुष्कर्म करने वाले हैवान को 34 साल बाद मिलेगी जुर्म की सजा

ये भी पढे़ं –  मृत्यु के बाद भी: ये कम्यूनिस्ट नेता आज भी सजे हैं मकबरों में, 100 साल पुराने इस राजा का लिंग भी संरक्षित‚  जानिए कैसे सहेजे जाते हैं अंग और शव

ये भी पढ़ें – 100 महिलाओं की लाशों से दुष्कर्म करने वाला हैवान!

ये भी पढे़ं – हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 

गिफ्ट में मिले थे दुर्लभ आम के पौधे

मीडिया से बातचीत में संकल्प कहते हैं कि चेन्नई की यात्रा के दौरान उन्हें ट्रेन में एक आदमी से मुलाकता हुई तो उसने कुछ पौधे गिफ्ट किए थे। गिफ्ट करने वाले शख्स ने कहा था कि वे इन पौधों को अपनी जमीन में लगाए और इनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करे। इसके बाद हमने इसे आम के बाग में रोपा।

बिना ये पता लगाए कि कि ये कौनसा फल है, हमें बाद में पता चला कि ये एक दुलर्भ आम है। संकल्प ने अपनी मां के नाम पर आमों का नाम दामिनी रखा है। उन्होंने इस किस्म के बारे में बाद में छानबीन और शोध किया तो इसके असली जानकारी हुई, लेकिन वो आज भी इसे दामिनी ही कहते हैं।

 

Miyazaki Mango
फोटोः सोशल मीडिया।

 

एक आम खरीदने के लिए हजारों रुपए ऑफर कर रहे लोग

संकल्प ने बताया कि ये आम खरीदने के लिए कई लोग संपर्क में पहले से रहते हैं। मुंबई के एक जौहरी ने उन्हें प्रति आम 21 हजार रुपए देने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन दंपति ने साफ कर दिया है कि वे ये फल किसी को भी नहीं बेचेंगे।

 

मियाजाकी आम की ये है स्वास्थ्य से जुड़ी खासियत 

  • दरअसल ये आम जापान में उगाया जाता है। इस दुर्लभ आम का वजन 350 ग्राम से अधिक होता है।
  • ये आम बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर हैं। कमजोर नजर वालों के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होते हैं। 
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी ज्यादा मात्रा में होता है। यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। वहीं ये आम कैंसर के खतरे को भी कम कर देता है। 
  • इस आम में शुगर की मात्रा 15 प्रतिशत से ज्यादा होती है।
Miyazaki Mango | World’s Most Expensive Mango | Madhyapradesh

ये भी पढ़ें –  Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

ये भी पढ़ें –   IAS की पत्नी रोते हुए बोलीं-विजिलेंस अधिकारियों ने मेरे बच्चे को मार डाला… देखें VIDEO 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button