Amrit Bharat Express: 2 अमृत भारत व 6 वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगी ये सुविधा Read it later

Amrit Bharat Express: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर दो अमृत भारत (Amrit Bharat Express) व 6 वंदे भारत (Vande Bharat Express) ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर देश को समर्पित की। गौरतलब है कि अमृत भारत सुपरफास्ट ट्रेनों की नई श्रृंखला है। इस ट्रेन में बिना एयर कंडीशनर वाले डिब्‍बे भी होंगे।

हाई स्पीड के लिए अमृत भारत ट्रेन के दोनों सिरों पर इंजन लगाए गए हैं। यह ट्रेन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसमें शानदार डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रखने के लिए रैक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट्स, सीसीटीवी और सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं। नई अमृत भारत ट्रेनें दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी।

पीएम ने छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा देश को समर्पित की

पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से दो नई वंदे भारत ट्रेनें दक्षिण रेलवे चला रहा है। ये ट्रेनें कोयंबटूर जंक्शन-बेंगलुरु कैंटोनमेंट-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस और मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव-मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस हैं।

नई कोयंबटूर-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन बेंगलुरु-कोयंबटूर सेक्टर में सबसे तेज ट्रेन सेवा बन जाएगी। यह कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट के बीच 380 किमी की दूरी 6 घंटे 20 मिनट में तय करेगी और 6 घंटे 30 मिनट में वापस आएगी। कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ तमिलनाडु को अपनी पांचवीं वंदे भारत सेवा मिलेगी। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस कोयंबटूर को बेंगलुरु से जोड़ती है। तमिलनाडु और कर्नाटक को जोड़ने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन है।

इसके साथ ही पीएम ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन किया।

 

अमृत भारत एक्सप्रेस का रूट और समय यहां समझें (amrit bharat express route)

1. पहली अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक चलेगी. दरभंगा से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15557 हर सोमवार और गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे खुलेगी। दिल्ली से लौटते वक्त इस ट्रेन का नंबर 15558 हो जाएगा और दोपहर 12:35 बजे दरभंगा के लिए रवाना होगी। दरभंगा से दिल्ली जाने में करीब 21 घंटे 35 मिनट लगेंगे जबकि वापसी में 20 घंटे 40 मिनट लगेंगे।

ठहराव- कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बाघा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ जंक्शन, आनंद विहार।

2. दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा से बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस तक जाएगी। जाने के दौरान इस ट्रेन का नंबर 03414 रहेगा। यह मालदा टाउन, न्यू फरक्का, रामपुरहाट जंक्शन, बोलपुर, वर्धमान जंक्शन, खरगपुर, बेलदा, बालासोर, सोरो, भदरक, कटक, भुवनेश्वर, खुदरा रोड, ब्राह्मपुर, श्रीकाकुलम रोड, विशाखापत्तनम, तूनी, समालकोट, राजमुंद्री, एलुरु, विजयवाड़ा, तेनाली चीराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडुर, रेनीगुनता जं., कटपडी, जोलारपेटी और एसएमवीटी बेंगालुरु. मालदा से यह ट्रेन दिन के 11 बजे से चलेगी।

 

ये भी पढ़ें –

Ram Mandir:100 से ज्यादा दरवाजों की तैयारी, 14 होंगे स्वर्ण जड़ित

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *