Ayodhya: रामलला हर दिन पहनेंगे नए वस्‍त्र और आभूषण, नए विधान से तय होंगे‍ दिन Read it later

Ayodhya: सोमवार से अयोध्या में रामलला विराजित हो चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को रामलला की नए गर्भगृह में पहली सुबह थी। राम मंदिर में ठीक 6.30 बजे रामलला का जागरण आरती करके किया गया। वहीं 5 साल के बालक की तरह उन्हें खूब दुलार दिया। वहीं एक राजा के पुत्र की तरह उनका श्रृंगार किया गया। जैसे ही गर्भगृह में जब पर्दा हटा, तब भक्तों ने उनके जीभर के रामलला के ठाठ देखे।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार ‘रामलला को हर दिन अलग-अलग रंग के वस्त्र और आभूषण पहनाए जाएंगे। इसका दिन नए विधान के अनुसार तय होगा। रामलला के नए विग्रह के कारण पूजन और श्रृंगार का समय बढ़ा दिया गया है। उन्‍होंने बताया कि उनके साथ अभी 4 सहायक पुजारी, 1 भंडारी, 1 कोठारी और 1 माली रामलला की सेवा कर रहे हैं।’

ट्रस्ट की धार्मिक समिति ने रामलला के पूजन से संबंधित नए विधान को ट्रस्ट को सौंप दिया है। इसको लागू होने तक फिलहाल पुराने विधान के अनुसार ही आरती, शयन और जलपान किया जा रहा है। वहीं मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सीनियर अफसर की मानें तो ”रामलला के दर्शन के लिए हर श्रद्धालुओं को सिर्फ 1 से 2 सेकेंड का वक्‍त ही मिल पा रहा है।”

 

अस्‍थाई मंदिर में नन्‍हें रामलला की प्रतिमा को नई प्रतिमा के सामने विराजित किया गया

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुताबिक, रामलला की पुरानी प्रतिमा, जिसे पहले एक अस्थायी मंदिर में रखा गया था। उसे भी नई प्रतिमा के सामने विराजित किया गया है। मूर्ति के लिए आभूषणों को अध्यात्म रामायण, वाल्मिकी रामायण, रामचरितमानस और आलवंदर स्तोत्रम जैसे ग्रंथों के गहन शोध और अध्ययन के बाद डिजाइन किया गया है।

Ayodhya
Image credit: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

रामलला ने 5 किलो सोने के आभूषण पहनाए गए

5 साल के बच्चे के रूप में सोने के गहनों से सजे रामलला को देखकर लोग भावुक हो गए।  ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक, 200 किलो की मूर्ति को 5 किलो सोने के आभूषणों से सजाया गया है। भगवान अपने नाखूनों से लेकर माथे तक स्‍वर्ण आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला ने सिर पर सोने का मुकुट पहना हुआ है।

Ayodhya
Image credit: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

मुकुट माणिक, पन्ना और हीरे से जड़ा हुआ है। मध्य में सूर्य अंकित है। दाहिनी ओर मोतियों की लड़ियाँ हैं। वहीं कुंडल में मोर की आकृतियां बनी हुई हैं। इसमें सोना, हीरा, माणिक और पन्ना भी है। माथे पर मंगल तिलक है. यह हीरे और माणिक से बना है। कमर में रत्नजड़ित करधनी है। इसमें पांच छोटी घंटियां भी लगाई गई हैं। दोनों हाथों में रत्नजड़ित कंगन हैं। उनके बायें हाथ में स्वर्ण धनुष और दाहिने हाथ में स्वर्ण बाण है।

दर्शन के लिए भीड़ हुई बेकाबू

मंगलवार 23 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम लोगों का मंदिर में दर्शन करना शुरू हो गया। रात तीन बजे से ही दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। कई राज्यों से लोग रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। मंदिर के पट खुलते ही लोगों में अंदर जाने की होड़ मच गयी।

दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर में शयन के लिए बंद किये गये भगवान रामलला के कपाट एक घंटे पहले ही खोल दिये गये। रामलला के शयन के लिए दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक कपाट बंद रहने थे, लेकिन भीड़ के कारण उन्हें 1 बजे ही खोल दिया गया। लोगों को छोटे-छोटे समूहों में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। एक बार लोग सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर भाग निकले थे।

साउथ के सूपरस्‍टार रजनीकांत ने कहा – रामलला के दर्शन करके अच्छा महसूस हुआ

 

हालात बिगड़ते देख यूपी के गृह सचिव और डीजी लॉ एंड ऑर्डर सबसे पहले अयोध्या पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या पहुंचे। जब आरएफ ने कार्यभार संभाला तभी दर्शन की व्यवस्था की गई।

अमित शाह 4 फरवरी को अयोध्या आएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 फरवरी को अयोध्या आएंगे। वह अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। बता दें कि अमित शाह का कल अयोध्या दौरा रद्द हो गया था।

 

ये भी पढ़ें –

Ram Mandir:100 से ज्यादा दरवाजों की तैयारी, 14 होंगे स्वर्ण जड़ित

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *