Ram mandir Darshan Guide:राम मंदिर दर्शन A to Z गाइड से जानें वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं Read it later

Ram mandir Darshan Guide: क्या आप भी अयोध्या जाने का प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस खबरनूमा ‘ राम मंदिर अयोध्या ई-गाइड’ में आपको मिलेगी पूरी ए टु जेड जानकारी। इस गाइड में सभी काम की सूचनाएं आपके लिए एक जगह संकलित की गई हैं। ये आपके अयोध्या पहुंचने से लेकर आपके ठहरने की व्‍यवस्‍था तक और रामलला के दर्शन से लेकर अयोध्‍या शहर में घूमने तक में आपकी सहायता करेगा। इसे पढ़ें और इस जानकारी का लिंक आप अपने रिश्‍तेदारों और शुभ चिंतकों को भी फॉर्वड करें।

राम मंदिर दर्शन से जुड़ी पूरी जानकारी कि कैसे दर्शन करने जाएं, कहां ठहरें, अयोध्‍या में कौन-कौनसी जगह विशेष जगहें हैं जहां दर्शन करना चाहिए, तो आपकी इसी उत्‍सुकता को ध्‍यान में रखकर यहां जानें वो पूरी जानकारी जो आप राम मंदिर दर्शन और अयोध्‍या के बारे में जानना चाहते हैं।

Table of Contents

राम मंदिर कब खुलता है? (When does Ram Mandir open?)

सुबह- 6.30 से दोपहर 12.00 बजे तक दोपहर – 2.30 से रात 10.00 बजे तक (समय में परिवर्तन संभव)

मंदिर में राम लल्‍ला के दर्शन कैसे होंगे? (How will Ram Lalla be seen in the temple?)

राम मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर की दूरी करीब 200 मीटर है। यहां से मंदिर तक पहुंचने के लिए बुजुर्गों और विकलांगों के लिए व्हीलचेअर की सुविधा भी रहेगी। मंदिर में आपको सिंह द्वार होते हुए 32 सीढ़ी चढ़कर राम मंदिर में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद आप पांच मंडप पार करके गर्भ गृह में रामलला के दर्शन 30 फीट दूरी से कर पाएंगे।

Ram mandir Darshan Guide

रामलला की आरती का समय क्या है? (What is the time of Ramlala Aarti?)

मंगला आरती- सुबह 4.30 बजे
शृंगार आरती- सुबह 6.30 से 7.00 बजे
भोग आरती – 11.30 बजे
मध्यान्ह आरती – दोपहर 2.30 बजे
संध्या आरती – शाम 6.30 बजे
शयन आरती – रात 8.30 से 9.00 बजे

रामलला के वीआईपी दर्शन और मंगला व शृंगार आरती के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी कोई व्यवस्था घोषित नहीं की है। शृंगार, भोग और संध्या आरती में भक्त शामिल हो सकेंगे।

भगवान दिन में ढाई घंटे (दोपहर 12 से ढाई बजे तक) विश्राम करेंगे। इस दौरान गर्भगृह के पट बंद रहेंगे।

आरती में कैसे शामिल हो सकते हैं? (Ram mandir Darshan Guide)

पास की ऑफलाइन व्यवस्था

shri-ramjanmbhumi-teerth-kshetra-entry-pass

आरती में शामिल होने के नियम ट्रस्ट तय कर रहा है। अभी ट्रस्ट द्वारा पास बनाया जाता है। ऑफलाइन पास श्रीराम जन्मभूमि कैंप ऑफिस से बनता है। इसके लिए आईडी प्रूफ देना अनिवार्य होता है।

ऑनलाइन व्यवस्था

https://online.srjbtkshetra.org/#/aarti पर जाकर ऑनलाइन पास के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, हालांकि अभी यह व्यवस्था एक्टिव नहीं हुई है। 27 जनवरी से व्यवस्था सामान्य होने की संभावना है। इसके बाद ही आप ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे।

 

Ram mandir Darshan Guide

राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की क्या व्यवस्था है? (What is the arrangement for VIP darshan in Ram temple?)

मंदिर में वीआईपी दर्शन की कोई आधिकारिक व्यवस्था, टिकट या शुल्क नहीं है। अभी व्यवस्थाएं तय की जा रही हैं।

मंदिर में प्रसाद क्या मिलेगा?

राम मंदिर में भक्तों को ‘इलायची दाने’ का प्रसाद दिया जाएगा। यह चीनी और इलायची को मिलाकर बनाया जाता है। मंदिर परिसर में ही भक्तों को निःशुल्क प्रसाद की व्यवस्था है।

प्रसाद कहां से मिलेगा?

सभी भक्तों को प्रसाद बांटने के लिए मशीन लगाई गई है। ये मशीनें परिसर में दर्शनार्थियों के वापसी के रास्ते पर स्थापित हैं। अभी शुल्क के साथ प्रसाद की कोई व्यवस्था मंदिर में नहीं है।

राम मंदिर में चढ़ाने के लिए प्रसाद ले जा सकते हैं? (Can you take prasad to offer in Ram temple?)

भक्त भी विशेष अनुमति से शाकाहारी और शुद्ध मिठाई और मेवे आदि का भोग लगवा सकते हैं। सुरक्षा कारणों से रामलला के मंदिर में भगवान को अर्पित करने के लिए नारियल, फूल माला, श्रृंगार या कोई और चीज भक्त नहीं ले जा सकेंगे।

मंदिर में अंदर क्या ले जा सकेंगे?

मंदिर दर्शन के वक्त आप अंदर केवल पैसा और चश्मा जैसी जरूरी चीजें ही ले जा सकेंगे। अन्य वस्तुओं के लिए दर्शन मार्ग पर लॉकर की सुविधा है।

अयोध्या पहुंचने के लिए देश के इन प्रमुख शहरों से फ्लाइट- (Flights from these major cities of the country to reach Ayodhya)

 शहर——-एयर लाइंस——–फ्लाइट का समय——-अयोध्या पहुंचेगी
दिल्ली———–इंडिगो (नियमित)——-दिन में 11.55—————-दोपहर 1.15 पर
दिल्ली———–एअर इंडिया एक्स——सुबह 10 बजे——————-सुबह 11.20
मुंबई————इंडिगो—————-दोपहर 12.30 बजे—————दोपहर 2.45 बजे
अहमदाबाद——इंडिगो—————-सुबह 9.10 बजे——————-सुबह 11 बजे
चेन्नई———स्पाइस जेट 1 फरवरी से—-दोपहर 12.40 बजे—————दोपहर 3.15 बजे
बेंगलुरू——एअर इंडिया एक्सप्रेस——-सुबह 8.05 (सोम, गुरु)———-सुबह 10.35 बजे
बेंगलुरू——एअर इंडिया एक्सप्रेस——-सुबह 7.30 बजे (बुध)———–सुबह 10.00 बजे
कोलकाता—-एअर इंडिया एक्सप्रेस——-दोपहर 12.45 बजे (बुध)——–दोपहर 2.30 बजे
कोलकाता—-एअर इंडिया एक्सप्रेस——-दोपहर1.25 बजे (सोम और गुरु)—-दोपहर 3.10 बजे

एयर कनेक्टिविटी

अयोध्या पहुंचने के लिए फरवरी से ये फ्लाइट्स भी शुरू हो रही हैं…

         शहर—–एयर लाइंस—फ्लाइट का समय—–अयोध्या पहुंचेगी
मुंबई————स्पाइसजेट———सुबह 8:20 बजे——सुबह 10:40 बजे 2 फरवरी से हफ्ते में 6 दिन
बेंगलुरू———स्पाइसजेट——–सुबह 10:50 बजे——-दोपहर 1:30 बजे 2 फरवरी से हफ्ते में 4 दिन
दिल्ली———-स्पाइसजेट——–सुबह 8:40 बजे——–सुबह 10:00 बजे 1 फरवरी से
दरभंगा———स्पाइसजेट——–सुबह 11:20 बजे——–दोपहर. 12:30 बजे 1 फरवरी से
जयपुर———स्पाइसजेट———सुबह 7:30 बजे——–सुबह 9:15 बजे 1 फरवरी से
पटना———-स्पाइसजेट———दोपहर 2:25 बजे——दोपहर 3:25 बजे 1 फरवरी से
पुणे————आकासा———–सुबह 8:50 बजे—-दोपहर 12:55 बजे 15 फरवरी से वाया दिल्ली
ग्वालियर–एअर इंडिया एक्स.—–सुबह 8:15 बजे——-सुबह 11:20 बजे 16 जनवरी से वाया दिल्ली

 

रेल कनेक्टिविटी

बड़े शहरों से अयोध्या पहुंचने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें और उनका समय- (Some major trains reaching Ayodhya and their timings)

शहर—-ट्रेन का नाम——-प्रस्थान——अयोध्या आगमन——-हफ्ते में कब
दिल्ली—वंदे भारत एक्स.—6:10 सुबह—–2:30 दोपहर———-सोम, मंगल, गुरु शुक्र, शनि, रवि
दिल्ली—अयोध्या एक्स.—-6:20 शाम——7:15 सुबह———–रोजाना
दिल्ली—कैफियत एक्स.—8:25 शाम——6:56 सुबह———–रोजाना
अमृतसर—सरयू यमुना एक्स.—1:05 दोपहर—8:51 सुबह——-सोम, बुध, शनि
अदमदाबाद—साबरमती एक्स.—11:10 रात—4:22 सुबह——-सोम, मंगल, गुरु, शनि
जयपुर——–मरुधर एक्स.——1:40 दोपहर—4:43 सुबह—–सोम, गुरु, शनि
भोपाल—–YPR GKP एक्स.——3:35 रात—–4:24 दोपहर—-शनि
इंदौर—–INDB PNBE एक्स—-1:55 दोपहर—-7.45 सुबह——शनि
मुंबई—–साकेत एक्स.——–6.00 सुबह——8.00 सुबह——बुध, शनि
कोलकाता—KOAA JAT एक्स—-11.45 दोपहर—-6.21 सुबह—–रोजाना
बेंगलुरु——YPR GKP एक्स—–11.40 रात——4.24 दोपहर—-बुध

कई विशेष ट्रेन

रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों को अयोध्याजी से जोड़ने वाली 1,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें 19 जनवरी से 100 दिनों तक चलाने की योजना है। इन ट्रेनों के बारे में आप अपने शहरों से पता कर सकते हैं।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ, जम्मू और कश्मीर सहित अन्य शहरों से ट्रेन चलाने की योजना है।

सड़क कनेक्टिविटी

अयोध्या के लिए बड़े शहरों से सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी इस प्रकार है

सड़क और बस से कनेक्टिविटी

सभी बड़े शहरों से अयोध्या सड़क मार्ग से जुड़ी हुई है। यहां आप अपने वाहनों से भी जा सकते हैं और सरकारी व निजी बसों से भी। दिल्ली से अयोध्या के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की UPSRTC की बस सेवा भी उपलब्ध है।

शहर—–दूरी किमी में—–यात्रा में लगने वाला समय
दिल्ली————-688————-11 घंटे
मुंबई————-1600————-38 घंटे
जयपुर————-710————-13 घंटे
अहमदाबाद——–1350————-34 घंटे
इंदौर————-930————-19 घंटे
भोपाल————-781————-13 घंटे
चण्डीगढ़———–914————-15 घंटे
रायपुर————-782————-19 घंटे
रांची————–667————-20 घंटे
पटना————-417————-11 घंटे

उत्तरप्रदेश के शहरों से दूरी व यात्रा समय

उत्तरप्रदेश के इन प्रमुख पर्यटन शहरों से भी अयोध्या के लिए टैक्सी और बसें आसानी से उपलब्ध हैं-

शहर——दूरी किमी में—–यात्रा में लगने वाला समय
आगरा————-468————-11 घंटे
लखनऊ————-134————-2.15 घंटे
गोरखपुर————-133————-2.15 घंटे
प्रयागराज————-167————-2.30 घंटे
वाराणसी————-218————-2.30 घंटे

कहां रुक सकते हैं?

अयोध्या में राम मंदिर के पास पांच किमी के दायरे में रुकने के प्रमुख स्थान इस तरह हैं (Major places to stay within five km radius near Ram Temple in Ayodhya)

अयोध्या में ठहरने-रुकने की व्यवस्था लगातार बढ़ रही है। आसपास पांच किमी के दायरे में ही बहुत अच्छी व्यवस्था है। पढ़िए, राम मंदिर के आस- पास ठहरने के मौजूद चुनिंदा स्थानों के बारे में-

          स्थान——–कितने रूम——-किराया (रु.)—-मंदिर से दूरी—फोन नंबर
जैन धर्मशाला————–50———–500 से 2000——1.5 किमी——6260 363 801
राम वैदेही मंदिर धर्मशाला—200——-1000 से 3000——-2 किमी——-75700 88000
कनक महल————–50——-1000 से 3000———2 किमी——–9682958388
राम होटल————–50———-1000 से 3000——–1 किमी———9415140674
रामप्रस्थ होटल———40———1000 से 3000———2 किमी———8115000098
रमीला कुटीर———–25———-5,000 रुपए———-2 किमी—– ———
रामायणम होटल——-40-50——-20,000 तक———3 किमी—– ——-

5 से 7 किलोमीटर के दायरे में यह होटल भी

पंचशील होटल, शान-ए-अवध होटल, कृष्णा होटल, तारा जी रिसार्ट आदि। इन सभी होटलों का किराया एक हजार से लेकर 10 हजार तक है। यह सभी राम मंदिर से 5 से 7 किलोमीटर दूर हैं।

अयोध्या में भोजन के बारे में खास बात: (Special thing about food in Ayodhya)

पूरी अयोध्या शाकाहारी है। कई होटलों में बिना प्याज और लहसुन से बना भोजन भी मिलता है। जानकी महल और जैन धर्मशाला में भी बिना प्याज और लहसुन का भोजन मिलता है।

प्रमुख दर्शनीय स्थल (Ram mandir Darshan Guide)

अयोध्या में भगवान राम से जुड़े वो प्रमुख स्थान जो आप देख सकते हैं- (Major places related to Lord Ram that can be seen in Ayodhya)

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के अलावा भगवान राम से जुड़े और भी कई स्थान हैं। इन स्थानों पर भगवान राम के चिन्ह मौजूद हैं। ये स्थान राम मंदिर के आसपास ही हैं-

हनुमानगढ़ी- राम मंदिर से दूरी 500 मीटर

ayodhya_hanuman_garhi_temple


महत्व-
राम मंदिर जाने से पहले हनुमान मंदिर के दर्शन करने की परंपरा रही है। मंदिर में जो मूर्ति है, उसमें हनुमान जी मां अंजनी की गोद में हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, लंका विजय के बाद श्रीराम के साथ कई वानर वीर भी अयोध्या आए थे। इनमें स्वाभाविक रूप से हनुमान जी भी शामिल थे। माता सीता की खोज से लेकर रावण के विरुद्ध रणनीतिक अभियान तक हनुमान जी ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीराम ने अपनी क्षमता के अनुसार हनुमान जी को महल के दक्षिण-पूर्व कोने पर अयोध्या के रक्षक के रूप में स्थापित किया।

खुलने का समय- सुबह 4.00 बजे से रात 10.00 बजे तक खुला रहता है।

छोटी देवकाली- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

choti-devkali-ayodhya


महत्व –
यह माता सीता की कुल देवी का मंदिर है। मान्यता है कि उन्होंने यहां माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित की थी और वे यहां पूजा करने आती थीं।

खुलने का समय – सुबह से रात तक

कनक भवन- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

kanak-bhavan-ayodhya


महत्व-
माता कैकेयी ने श्रीराम और देवी सीता को यह भवन उपहार में दिया था। यह उनका व्यक्तिगत महल था। 1885 में ओरछा रियासत की महारानी वृषभानु कुंवरि जूदेवी ने वर्तमान भवन का निर्माण करवाया था। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में श्रीराम और माता सीताजी की प्रतिमा स्थापित है।

खुलने का समय – सुबह 9.00 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक और शाम 4.30 से रात 9.30 तक।

सीता रसोई- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

महत्व – राम जन्म भूमि के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित सीता की रसोई एक प्राचीन रसोई है। इसका उपयोग सीताजी किया करती थीं।

खुलने का समय – सुबह से रात तक।

सरयू तट- राम मंदिर से दूरी 2 किमी

महत्व – अयोध्या में 14 प्राचीन घाट हैं। हर घाट से जुड़ी कुछ प्राचीन मान्यताएं है। पर्व के समय इन घाटों पर भक्त पवित्र स्नान करने जुटते हैं।

मणिराम दास छावनी- राम मंदिर से दूरी 1 किमी_

महत्व- इस मंदिर में आमने-सामने दो हवेलियां हैं। यहां के वाल्मीकिजी भवन की दो मंजिलों की दीवारों पर संपूर्ण वाल्मीकि रामायण अंकित है।

रामलला सदन- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

महत्व – अयोध्या में यह पहला ऐसा मंदिर है, जिसे द्रविड़ शैली में बनाया गया है। यह भगवान श्रीराम के कुलदेवता भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान रंगनाथन का मंदिर है।

दशरथ महल – राम मंदिर से दूरी 700 मीटर

महत्व – राजा दशरथ ने यह महल बनवाया था, हालांकि बाद में इसका कई बार जीर्णोद्धार हुआ। यहां भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और भरत की मूर्तियां हैं।

रंग महल- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

महत्व – इस मंदिर के संत खुद को सीताजी की सखी मानते हैं। मान्यता है कि विवाह के बाद इस मंदिर में माता सीता की मुंह दिखाई रस्म हुई थी।

अयोध्या के पास यह 4 तीर्थ भी देखें

भरत कुंड

महत्व -श्रीराम की पादुका रखकर भरत ने यहीं से 14 साल शासन किया। इसकी अयोध्या से दूरी 16 किलोमीटर है।

गुप्तारघाट

महत्व -यहीं श्रीराम ने जल समाधि ली थी। वे यहीं से साकेतधाम चले गए थे। इसकी अयोध्या से दूरी 10 किलोमीटर है।

मखभूमि

महत्व – यहीं श्रीराम के जन्म के लिए राजा दशरथ ने यज्ञ किया था। इसकी अयोध्या से दूरी 20 किलोमीटर है।

सूर्यकुंड

यहां भगवान सूर्य का मंदिर और कुंड है। इसकी अयोध्या से दूरी 3 किलोमीटर है।

अयोध्या घूमने के लिए कितने दिन का प्लान बनाएं ? (Ram mandir Darshan Guide)

अयोध्या के लिए कम से कम पूरे एक दिन का समय रखें। ठीक से अयोध्या के स्थानों को देखने के लिए कम से कम तीन दिन का प्लान बनाना चाहिए।

अयोध्या में साल के प्रमुख उत्सव (Major festivals of the year in Ayodhya)

– अयोध्या में रामनवमी, दीपावली दोनों पर खास उत्सव का माहौल होता है। इन दिनों यहां भक्त बड़ी संख्या में आते हैं।
– चैत्र, कार्तिक और सावन में यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।
– सावन झूला मेला (जुलाई-अगस्त) यहां देखने लायक होता है।
अक्टूबर-नवंबर में 14 कोसी परिक्रमा के साथ यहां कार्तिक मेला लगता है।
– हर माह पूर्णिमा पर सरयू स्नान के दौरान यहां उत्सव का माहौल रहता है।

अपने वाहन से अयोध्या जाएं तो कैसा रहेगा? (How would it be if you go to Ayodhya in your own vehicle?)

– सामान्य रूप से आप अपने वाहन से भी अयोध्या जा सकते हैं। हनुमानगढ़ी और कनक भवन का मार्ग संकरा होने के कारण यलो जोन से वाहन पास कराना होता है। शेष अयोध्या में कोई दिक्कत नहीं है।
– शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए टैक्सी मिल जाती है। जन्मभूमि स्थान पर ई-गोल्फ कार्ट की व्यवस्था है।
– अयोध्या के सभी प्रवेश मार्गों पर वाहन पार्किंग बनाई गई है।

10 टिप्स अयोध्या में काम आएंगे (10 tips will be useful in Ayodhya)

1. आप राम जन्मभूमि परिसर के अंदर निजी सामान (फोन, वॉलेट, चार्जर, पेन, 1. नोटबुक) नहीं ले जा सकते। परिसर में लॉकर निःशुल्क है।

2 पूरे शहर के लिए ई-बसें शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा गोल्फ कॉर्ट भी उपलब्ध रहेगी, जिसका किराया प्रतिव्यक्ति 50 रुपए रहेगा।
3. मौसम और पर्व के लिहाज से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा समय मार्च, 3. अप्रैल, मई, उ अक्टूबर, नवंबर: और दिसंबर के महीने हैं।

4. राम मंदिर में बुजुर्गों और दिव्यांग भक्तों के 1 व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध है। लिए व्हील चेयर और लिफ्ट की

5. अयोध्या के अलावा लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह अयोध्या से लगभग 152 किलोमीटर दूर है। गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी हवाई अड्डों के बीच की दूरी क्रमशः 158 किमी, 172 किमी और 224 किमी है।

6. रामलला के मंदिर के ठीक बाहर अमावा पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट की राम रसोई है। राम रसोई में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को यहां आधार कार्ड दिखाने से नि:शुल्क भोजन मिलता है।

7. अयोध्या के लिए लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टैक्सी मिल जाएगी। 1. करीब 3000 रुपए में टैक्सी बुक करके लखनऊ से अयोध्या जा सकते हैं।

8.अयोध्या में राममंदिर में दर्शन के दौरान कम से कम 5 चौकियां हैं, जहां 8. आपको सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है।

9. अगर अचानक किसी चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ती है तो राम मंदिर का चिकित्सा शिविर है। इसके अलावा नजदीक ही श्रीराम अस्पताल भी है।

10 हेल्प लाइन: सहायता के लिए रामजन्म भूमि थाना SHO से • 9454403310 पर और रामजन्म भूमि हेल्प डेस्क – 05278 292000 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Maa Saraswati: इस समय मां सरस्वती बैठती हैं जीभ पर, मनोकामना होगी पूरी

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *