National

मुंबई के अनाथालय में 95 में से 22 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, इनमें 12 साल से कम उम्र के 4 बच्चे भी शामिल

अनाथालय में 95 में से 22 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव
अनाथालय में पॉजिटिव केस आने के बाद कंटेंमेंट जोन के तहत सील करते बीएमसी कर्मचारी।

मुंबई के सेंट जोसेफ स्कूल और अनाथालय में 95 में से 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसे लेकर मुंबई नगर निगम ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि 24 अगस्त को इस अनाथालय में कैंप लगाकर कोरोना टेस्ट किया गया था।

25 अगस्त को 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। चूंकि इनमें से 4 बच्चे 12 साल से कम उम्र के हैं, इसलिए उन्हें नायर अस्पताल के पीडियाट्रिक केयर सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा 18 बच्चों को रिचर्डसन एंड क्रूड कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। इनमें से 12 की उम्र 12-18 साल और 6 बच्चे 18 साल से ऊपर के हैं। सभी बच्चों का स्वास्थ्य स्थिर है।

आज के अन्य बिग अपडेट…


नई ड्रोन नीति में रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस से पहले सुरक्षा मंजूरी जरूरी नहीं

नई ड्रोन नीति में रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस से पहले सुरक्षा मंजूरी जरूरी नहीं


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को नई ड्रोन नीति की घोषणा की। इसके तहत सरकार ने ड्रोन के इस्तेमाल के नियमों में ढील दी है। अब ड्रोन संचालित करने के लिए किसी भी पंजीकरण या लाइसेंस जारी करने से पहले सुरक्षा मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। 

ड्रोन उड़ाने की फीस भी कम कर दी गई है। सिंधिया ने कहा कि आज केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई ड्रोन नीति की घोषणा कर रही है। यह नीति एक इतिहास रचेगी। हमारी सोच है कि भारत में एक ऐसा इकोसिस्टम बने, जिसके आधार पर भारत में क्रांति आ जाए।

कार्गो डिलीवरी के लिए ड्रोन कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। ड्रोन पॉलिसी 2021 के तहत ड्रोन का कवरेज 300 किलोग्राम से बढ़ाकर 500 किलोग्राम कर दिया गया है। इसमें भारी पेलोड ले जाने वाले ड्रोन और ड्रोन टैक्सी शामिल हैं। 

सिंधिया ने कहा कि इस क्रांति के तीन हिस्से हैं। पहला- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, दूसरा- सभी अनावश्यक मंजूरियों को खत्म करना और तीसरा- बिजनेस में प्रवेश की बाधाओं को दूर करना।

हमने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 6 नियम बनाए हैं। इसमें ड्रोन का साइज जो भी हो, उसका रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। सभी ड्रोन मालिकों को आधार और पासपोर्ट की जानकारी देनी होगी। हमारी सुरक्षा एजेंसियों को डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म तक सीधी पहुंच दी जाएगी।

डीजीसीए की संस्था किसी भी ड्रोन का निरीक्षण कर सकती है। यदि किसी राज्य को लगता है कि सीमित समय के लिए किसी क्षेत्र को रेड जोन में बदलना है, जहां बिना अनुमति के उड़ान भरना प्रतिबंधित है, तो राज्य उस क्षेत्र को 48 घंटे के लिए रेड जोन में बदल सकता है।

धोखाधड़ी के आरोप में बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान गिरफ्तार

बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान को धोखाधड़ी और वकील के रूप में पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नाजिया पश्चिम बंगाल बीजेपी के लॉ सेल की सदस्य थीं और बीजेपी के कई हाई प्रोफाइल नेताओं की करीबी रही हैं। 

उन्हें बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ भी देखा गया है। आरोप है कि उन्होंने कुछ मामलों में प्रैक्टिस करने के लिए पैसे भी लिए थे, लेकिन काम नहीं किया।

यूपी में सख्त रहेगा रात का कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रात का कर्फ्यू सख्त रहेगा। केरल और महाराष्ट्र में अचानक से कोरोना के मामले बढ़ने से यूपी की योगी सरकार सतर्क हो गई है। गुरुवार को टीम-9 की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि दुकानें और बाजार अपने समय पर बंद रहें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। 

पुलिस टीमें समय से पहले चेतावनी जारी करने के लिए बाजारों में हूटर बजाते निकलें, ताकि रात 10 बजे तक दुकानें बंद कर दी जाएं। बता दें कि यूपी में 4.7 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

  • Breaking News LIVE Update | 
  • Uttar Pradesh Night Curfew | 


Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button