National

भारतीय नौसेना में महिलाएं: लेडी पायलट्स के पहले बैच की ऑपरेशनल तैनाती, डॉर्नियर विमान उड़ाने की जिम्मेदारी मिली

female_indian_naval_pilot

भारतीय नौसेना की महिला पायलट्स का पहला बैच ऑपरेशनल हो गया है। पहले बैच में शामिल तीनों महिला पायलट्स डॉर्नियर एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी। इनकी पोस्टिंग सदर्न नेवल कमांड के तहत कोच्चि में की गई है। तीनों पायलट्स के नाम लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा (दिल्ली), लेफ्टिनेंट शुभांगी स्वरूप (उत्तर प्रदेश) और लेफ्टिनेंट शिवांगी (बिहार) है।

नेवी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कोच्चि में INS गरुड से 22 अक्टूबर को छह पायलट्स ने 27वां डॉर्नियर ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स (DOFT) पास किया है। तीनों महिला पायलट्स उसी बैच का हिस्सा हैं। सभी ऑपरेशनल ड्यूटी (MR) के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ऑपरेशनल ड्यूटी से पहले कड़ी ट्रेनिंग

सभी पायलट्स को DOFT में भेजे जाने से पहले वायुसेना और नौसेना में बारी-बारी से बेसिक फ्लाइंग ट्रेनिंग दी गई। कोर्स में एक महीने की ग्राउंड ट्रेनिंग, आठ महीने की फ्लाइंग ट्रेनिंग शामिल थी। सभी पायलट्स को फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए डॉर्नियर स्क्वाड्रन में भेजा गया था।

लेफ्टिनेंट शिवांगी सबसे पहले पायलट बनीं

ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए क्वालीफाई करने वाली तीनों महिला पायलट्स में से लेफ्टिनेंट शिवांगी ने सबसे पहले 2 दिसंबर, 2019 को नेवल पायलट की योग्यता हासिल की थी। इसके 15 दिन बाद, लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा और लेफ्टिनेंट शुभांगी स्वरूप भी पायलट बन गई थीं।

निर्णायक भूमिका: चुनाव परिणाम 60% से अधिक युवा और महिला मतदाताओं पर निर्भर करेगा; जिस तरफ ये वोट करेंगे उसकी होगी बिहार में सत्ता

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button