Sidhu Moosewala का अंतिम संस्कार कल: शरीर में 24 गोलियां मिलीं, पोस्टमार्टम में खोपड़ी में भी मिली गोली, गैंगस्टर लॉरेंस ने एनकाउंट के डर से सुरक्षा मांगी, कोर्ट का इनकार Read it later

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Murder Case) के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस (Lawrence Bishnoi) ने NIA कोर्ट में पिटीशन दायर की है। पिटीशन में उसने कहा है कि अगर पंजाब पुलिस मेरा प्रोडक्शन वारंट मांगती है तो एनकाउंटर हो सकता है। इसलिए मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पुलिस को अगर पूछताछ करनी है तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करे। इसके लिए कस्टडी की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने इस पिटीशन को सुनने से इनकार कर दिया है। कहा- लॉ एंड ऑर्डर राज्य पुलिस का विषय है।

इस बीच सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का सोमवार दोपहर बाद मानसा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हो गया। दो घंटे चले इस पोस्टमार्टम में मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के एंट्री-एग्जिट समेत 24 निशान मिले। हमलावरों ने उनके सिर में भी गोली मारी।

(Sidhu Moosewala murder case)
उत्तराखंड के देहरादून में संदिग्ध पकड़े गए।

 

वहीं, इस मामले में पंजाब पुलिस उत्तराखंड पहुंची। यहां उत्तराखंड STF के साथ 6 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक आरोपी लॉरेंस गैंग का संदिग्ध शार्प शूटर बताया जा रहा है। इसे हिमाचल से उत्तराखंड में घुसते वक्त एक कार रोककर हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस इनकी शिनाख्त कर रही है।

 

Table of Contents

तिहाड़ जेल में रची गई साजिश

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस यही बंद है। उसने कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से जेल में गैंगस्टर लॉरेंस, काला जठेड़ी समेत कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ भी की है। पुलिस ने अब मोगा से ऑल्टो कार बरामद की है। यह वही कार है, जिसे मूसेवाला की हत्या के बाद हमलावरों ने छीना था। यह कार हरियाणा से छीनी गई थी।

 

मूसेवाला का अंतिम संस्कार कल

उधर मानसा सिविल अस्पताल में सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का पोस्टमार्टम तकरीबन 2 घंटे चला। 5 डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने उनका पोस्टमार्टम किया। इस मेडिकल बोर्ड में फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी शामिल रहे। इस दौरान अस्पताल में मूसेवाला के ताया अपने बेटे के साथ मौजूद रहे। मानसा के डीसी और SSP समेत दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल में ही थे। पोस्टमार्टम के बाद कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा भी अस्पताल पहुंचे।

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के एंट्री-एग्जिट समेत 24 निशान मिले। मानसा जिला प्रशासन और सिद्धू मूसेवाला के परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मूसेवाला की बॉडी मंगलवार सुबह 10 बजे उनके गांव ले जाई जाएगी। उनका संस्कार मूसेवाला गांव में ही किया जाएगा।

(Sidhu Moosewala murder case)
मोगा के खेत से ऑल्टो कार लावारिस मिली है, इसकी दोनों नंबर प्लेट उतारी हुई हैं।

 

पहले भी आए थे कत्ल करने, AK 47 देख वापस लौटे

पहले भी मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala murder case) की कोशिश हुई थी। हालांकि जब गैंगस्टर्स के गुर्गे मूसेवाला के गांव पहुंचे तो वहां AK 47 वाले कमांडो देख लौट आए। बाद में हत्या के लिए उन्होंने गोल्डी बराड़ से रूसी AN 94 ( एवतोमैत निकोनोव) मंगवाई थी। जिससे ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कल मूसेवाला की हत्या की गई। इसके पीछे तिहाड़ जेल से चल रहे 9643****** मोबाइल नंबर भी सामने आ रहा है।

 

हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे जांच

मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने यह मांग की थी। इसके बाद CM भगवंत मान ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में NIA के अलावा जिस भी जांच एजेंसी की जरूरत होगी, सरकार उसमें मदद करेगी। इसके अलावा पंजाब सरकार और पुलिस भी जांच में पूरा सहयोग करेगी।

 

VIP सिक्योरिटी में कटौती की जानकारी लीक कैसे हुई‚ हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

इस मामले में अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पूछा कि VIP सिक्योरिटी में कटौती की जानकारी लीक कैसे हुई? कई नेताओं ने HC में याचिका दायर कर यह मुद्दा उठाया था। इस मामले की अगली सुनवाई 2 जून को होगी।

Sidhu Moosewala
पंजाब पुलिस के पास CCTV फुटेज हाथ आए हैं। इसमें मानसा-पटियाला रोड स्थित ढाबे में इन लोगों ने खाना खाया था। फिलहाल यह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के शक के दायरे में हैं।

 

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आई थी साजिश

सूत्रों की मानें तो इसका खुलासा दिल्ली में कुछ समय पहले गिरफ्तार हुए शाहरुख ने किया है। शाहरुख ने बताया था कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस कोई बड़ी साजिश रच रहे हैं। शाहरुख ने खुद मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी भी की थी। अब हत्याकांड में इस्तेमाल हुई बोलेरो वही है, जिसका इस्तेमाल शाहरुख ने साथियों के साथ मूसेवाला की रेकी के लिए किया था।

इस मामले में हरियाणा के भी कुछ गुर्गों का नाम सामने आ रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या दिल्ली पुलिस ने यह इनपुट पंजाब पुलिस के साथ शेयर किए या नहीं? अगर हां तो फिर पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की सिक्योरिटी में कटौती क्यों की?

 

इन लोगों के नाम आए सामने

शाहरुख से पूछताछ के बाद मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala murder case) में 8 लोगों की भूमिका पर शक जताया जा रहा है। जिसमें गोल्डी बराड़, लॉरेंस, जग्गू भगवानपुरिया, मनप्रीत औलख का मैनेजर सचिन, अजय गिल, सतेंद्र काला, सोनू काजल और अमित काजला शामिल हैं। शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि उसकी गोल्डी बराड़ से सिगनल एप पर बात होती थी। शाहरुख का फोन अब दिल्ली पुलिस जब्त कर चुकी है। लॉरेंस के भी सिगनल एप पर बात करने का शक है।

 

siddhu moosewala thar jeep (Sidhu Moosewala Murder Case)
सिद्धू मूसेवाला की थार एसयूवी की जांच करती पुलिस की टीम। इसी में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई। इसी थार से मूसेवाला की पिस्तौल भी मिली।

 

DGP की सफाई, मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहा

DGP वीके भावरा ने सफाई दी कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि मूसेवाला गैंगस्टर है। वह किसी गैंगस्टर ग्रुप से जुड़ा हुआ है। उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। उनके दिल में भी मूसेवाला के प्रति बहुत सम्मान है। मूसेवाला के पिता ने कहा था कि DGP ने उनके बेटे पर गलत आरोप लगाए। वह इसके लिए माफी मांगें। इसके बाद CM भगवंत मान ने DGP को स्पष्टीकरण देने को कहा था। मान ने सुरक्षा की जानकारी लीक होने के मामले में भी जांच के आदेश दिए हैं।

 

पितो बोले उसकी मां पूछती है शुभदीप कब आएगा? उसे क्या जवाब दूं

मां पूछती है शुभदीप कब आएगा? क्या जवाब दूं (Sidhu Moosewala Murder Case)

 

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने CM भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार की नाकामियों से मेरे बेटे की हत्या हुई। मूसेवाला की मां मुझे पूछती है कि शुभदीप कहां है?, वह घर कब आएगा? मैं उसे क्या जवाब दूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे इंसाफ मिलेगा।

 

मानसा में 1 IG और 2 SSP तैनात

मानसा में तनावपूर्ण माहौल के बीच कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। (Sidhu Moosewala murder case) पंजाब पुलिस के बठिंडा रेंज के IG पीके यादव, मानसा SSP गौरव तूरा और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। मूसेवाला की रविवार शाम साढ़े 5 बजे ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। एक दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने उनकी सिक्योरिटी वापस ली थी।

 

लॉरेंस और बंबीहा गैंग आमने-सामने, गैंगवार की आशंका बढ़ी

मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala murder case) के बाद पंजाब में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस गैंग ने ली है। लॉरेंस गैंग और उनके साथी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि हमने मोहाली में कत्ल किए विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या का बदला लिया है। वहीं अब गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग भी सामने आ गया है। उसने कहा कि मूसेवाला उनसे नहीं जुड़ा था। फिर भी उसका नाम हमारे साथ जोड़ा जा रहा है। इसलिए वह इसका बदला लेंगे।

 

जेलों में दोनों के गैंगस्टर अलग किए गए

इस धमकी को देखते हुए पंजाब की जेलों में लॉरेंस गैंग के बंदियों को अलग कर दिया गया है। जहां-जहां इस गैंग के मेंबर हैं, वहां सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बंबीहा गैंग के मेंबर भी जेलों में बंद हैं। उन्हें भी अलग कर दिया गया है। दोनों गैंग आपस में न भिड़ें, इसको लेकर सभी जेलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

 

पंजाब पुलिस ने SIT बनाई

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala murder case) की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी है। जिसमें मानसा के SP (इन्वेस्टिगेशन) धर्मवीर सिंह, DSP (इन्वेस्टिगेशन) बठिंडा विश्वजीत सिंह और मानसा के CIA इंचार्ज प्रिथीपाल सिंह शामिल हैं।

 

बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर घर छोड़ जीप लेकर निकले थे पंजाबी सिंगर

इस बीच यह अहम बात भी सामने आई है कि मूसेवाला घर से अपनी निजी बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर लेकर निकलने वाले थे। इसे उन्होंने बाहर भी निकाल लिया था। हालांकि फिर उसे घर के अंदर खड़ी कर थार निकाल ली। मूसेवाला ने ऐसा क्यों किया? इसको लेकर भी पुलिस जांच में जुट गई है।

siddhu moosewala
मूसेवाला पर महज 2 मिनट में अंधाधुंध फायरिंग की गई, उन्हें थार की ड्राइविंग सीट से हिलने तक का मौका नहीं मिला।

 

DGP बोले- गनमैन और बुलेट प्रूफ गाड़ी नहीं ले गए मूसेवाला

DGP वीके भावरा ने कहा कि मूसेवाला साढ़े 4 बजे घर से निकले। (Sidhu Moosewala murder case) साढ़े 5 बजे वह खुद थार चलाकर जा रहे थे। उनके साथ 2 लोग थे। इनके पीछे एक गाड़ी थी और 2 गाड़ियां सामने से आईं। उन्हें गोलियां मारी गईं। अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके से 3 तरह के हथियार के खोल मिले हैं। इस दौरान 30 से ज्यादा फायर हुए।

DGP ने कहा कि मूसेवाला के पास पंजाब पुलिस के 4 कमांडोज हैं। घल्लूघारा दिवस की वजह से उनके 2 कमांडो वापस लिए गए थे। 2 कमांडो उनके पास थे। जब वह गए तो कमांडो को साथ नहीं ले गए। (Sidhu Moosewala murder case) कमांडो को कहा कि उन्हें साथ आने की जरूरत नहीं है। मूसेवाला के पास प्राइवेट बुलेट प्रूफ गाड़ी थी, उसे भी वे नहीं ले गए।

सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत का नाम मोहाली में हुए विक्की मिड्‌डूखेड़ा के मर्डर में आया था। शगनप्रीत ऑस्ट्रेलिया में है। उसका बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग ने यह मर्डर करवाया है। इसकी जिम्मेदारी कनाडा बैठे गैंगस्टर ने ले ली है।

goldy-barar
कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा- हमने विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या का बदला ले लिया।

 

एक माह में दो बार असफल हुई पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस इस महीने में दूसरी बार फेल रही। पहले उनके अपने ही ऑफिस पर रॉकेट अटैक हुआ। (Sidhu Moosewala murder case) इसके बारे में वह पहले अलर्ट नहीं दे सके। अब मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के खतरे को नहीं भांप सके। उनकी सिक्योरिटी में कटौती करवा दी गई। इससे पंजाब पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

moosewala thar
मूसेवाला जिस थार जीप में बैठे थे, उसके कांच पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे।

 

 

गैंगस्टर्स के निशाने पर थे, पंजाब सरकार ने सुरक्षा घटा दी थी

सिद्धू मूसेवाला पहले से ही गैंगस्टर्स के निशाने पर थे। (Sidhu Moosewala murder case) ये जानते हुए भी शनिवार को पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा घटा दी थी। ऐसे में उनके पास 2 ही गनमैन रह गए थे। सुरक्षा को लेकर मूसेवाला भी चिंतित थे। उन्होंने वकील से भी इस बारे में बात की थी।

इसके अलावा अपने करीबी सिंगर अमृत मान को भी मिलने बुलाया था। (Sidhu Moosewala murder case) मूसेवाला ने कोई जरूरी बात करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि वह सुरक्षा के बारे में ही बात करने वाले थे। इसको लेकर अब पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

कई बार सार्वजनिक तौर पर बंदूकों के साथ नजर आते थे मूसेवाला​​

मूसेवाला पर अपने गानों में गन-कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप शुरू से लगते रहे हैं। (Sidhu Moosewala murder case) 2020 में पंजाब पुलिस की शूटिंग रेंज में गोली चलाते मूसेवाला का वीडियो वायरल हुआ। कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ केस हुआ। वायरल वीडियो में सिद्धू मूसेवाला बंदूक दिखा रहे थे। एके-47 राइफल के साथ ट्रेनिंग लेते भी दिख रहे थे।

कई बार सार्वजनिक तौर पर बंदूकों के साथ नजर आते थे मूसेवाला​​

 

 

11 जून को ही था सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन 

सिद्धू मूसेवाला का 11 जून को बर्थडे था। इससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। मूसेवाला का जन्म साल 1993 में हुआ था। वे अविवाहित थे। मूसेवाला अक्सर अपने गीतों से विवादों में रहे। उन पर अपने गानों में गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप लग चुके थे। इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा थी। उन्होंने इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वह मानसा आप के प्रत्याशी सिंगला से हार गए थे।

 

Sidhu moose wala death | Sidhu Moose Wala shot dead LIVE UPDATES | Punjabi singer Sidhu Moose Wala | village Jawaharke | Mansa |

 

आपको ये खबरें पसंद आ सकती हैं –

ये भी पढ़ें – सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया

ये भी पढ़ें – ब्रिस्बेन की यूनिवर्सिटी का ये रिसर्च आपको सटीक बता देगा कि महिलाएं आखिर किस तरह के पुरुष ज्यादा पसंद करती हैं

ये भी पढ़ें –  यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

ये भी पढ़ें – क्या वाकई इलेक्ट्रिक कारें पर्यावरण के लिए बेहतर हैं? क्योंकि जर्मनी में इलेक्ट्रिक कार का जलवायु-सम्मत प्रभाव केवल कागज़ी रह गया है

 ये भी पढ़ें -इन 5 सरकारी योजनाओं की मदद से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं

ये भी पढ़ें –  स्टालिन : ऐसा अत्याचारी जिसके मन में न्याय, दया या संवेदना रत्तीभर भी नहीं थी, किसी के लिए भी नहीं, उसके बीवी बच्चे भी उसके सामने थर थर कांपते थे  

 

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *