National

उत्तराखंड के देहरादून में 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 13 की मौत, SDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटीं

उत्तराखंड के देहरादून में 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. Vikasnagar News में चकराता के पास बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर लोग एक ही गांव के रहने वाले थे।

हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। कार के 300 फीट गहरी खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस के नीचे दबे लोगों को निकालने लगे। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने खुद पुलिस को दी। इसके तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई।

ओवरलोडिंग से हादसे की आशंका

ओवरलोडिंग से हादसे की आशंका


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसा ओवरलोडिंग के कारण हुआ होगा। बस छोटी थी, जिसमें 25 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जिस रूट से यह बस गुजर रही थी उस पर बसों की संख्या काफी कम थी। ऐसे में एक ही बस में कई लोग सवार हो गए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर शोक जताया है। धामी ने ट्वीट कर कहा, ‘चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाद-ब्याला मार्ग पर हुए हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं. ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। जिला प्रशासन को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

Vikasnagar News today | Vikas Nagar Road Accident Bus Fell Down | 14 People Died | Uttarakhand | Dehradun | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button