National

विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला IIT इंजीनियर गिरफ्तर में: मुंबई साइबर सेल ने हैदराबाद से किया गिरफ्तार

विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला आईआईटी इंजीनियर गिरफ्तर में

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 वर्षीय आरोपी को बुधवार को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने पकड़ लिया। उसे मुंबई लाया जा रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम रामनागेश अकुबाथिनी है. उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है और पेशे से इंजीनियर हैं। वह कुछ समय पहले तक एक फूड डिलीवरी ऐप के लिए काम करता था।

पाक से हार के बाद धमकी दी थी

पाक से हार के बाद धमकी दी थी


टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। पहले मैच में पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने भी भारत को इस मैच में मात दी थी। इसके बाद कोहली और अन्य खिलाड़ी आलोचकों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने विरोध की सीमा पार कर खिलाड़ियों के परिवारों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। 

24 अक्टूबर को पहले मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार मिली थी। इसके बाद एक सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट कोहली की बेटी वामिका के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रेप की धमकी दी गई। आरोपी के ट्वीट करने के बाद अकाउंट को डिलीट कर दिया गया।

दिल्ली महिला आयोग हुआ था सख्त

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सख्ती दिखाई थी। उन्होंने कहा था- कुछ ऐसे ट्वीट हुए हैं, जिनमें विराट की 9 महीने की बेटी को रेप की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। स्वाति ने दिल्ली पुलिस से एफआईआर की जानकारी मांगी थी।

धोनी की बेटी को भी मिली धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब ट्रोलर्स ने क्रिकेटर्स के परिवार पर निशाना साधा हो। आईपीएल में फेल होने पर ट्रोलर्स ने धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेप करने की धमकी दी थी। इसकी निंदा करते हुए एक्ट्रेस नगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था- देश में क्या हो रहा है?

धोनी की बेटी से रेप के आरोप में कच्छ से एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. आरोपी की उम्र 16 साल थी और वह 11वीं कक्षा का छात्र था। आरोपी ने वेस्ट कच्छ पुलिस की हिरासत में आने से पहले सोशल मीडिया से विवादित कमेंट को डिलीट कर दिया था।

Anushka Sharma Daughter Vamika Gets Rape Threats | Virat Kohli Defending Mohammed Shami | arrested | Virat Kohli | Anushka Sharma | Daughter Vamika Kohli | WORLD CUP 2021 | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button