11 जनवरी तक शुक्र अस्त: ठिठुरन और बारिश के योग; कुंभ सहित इन 4 राशियों के जातक रहें संभलकर Read it later

11 जनवरी तक शुक्र अस्त

इस महीने शुक्र 5 और बुध 12 दिनों के लिए अस्त होंगे। साथ ही शनि भी अस्त होंगे। सितारों की ऐसी स्थिति के कारण खराब मौसम और प्राकृतिक आपदा और बीमारियों के बढ़ने की संभावना है। सभी राशियों पर भी इन ग्रहों का प्रभाव पड़ेगा। जिससे कुछ लोगों के काम में रुकावट आने और धन हानि होने के योग बन रहे हैं।

ठंड और बारिश बढ़ने की आशंका

ज्योतिष में शुक्र को धन, भौतिक सुख, समृद्धि, विलासिता, प्रेम और धन का कारक माना गया है। वक्री शुक्र 6 जनवरी को धनु राशि में अस्त होगा और 11 तारीख को उदय होगा। शुक्र के अस्त होने का प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। इस दौरान अर्थव्यवस्था से जुड़ी बड़ी योजनाओं में रुकावट या देरी होगी। शेयर बाजार में भी इस दौरान काफी हलचल देखने को मिल सकती है। निवेश बहुत सावधानी से करना होगा। वस्त्र व्यवसाय में मंदी रहेगी। साथ ही देश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की भी संभावना है। प्राकृतिक आपदा की भी संभावना है।

मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लिए अशुभ

शुक्र के धनु राशि में होने से इसका प्रभाव कम होगा और शुभ फल भी कम होने लगेंगे। शुक्र विलासिता का ग्रह है। इसलिए इसके प्रभाव से सभी राशि के लोगों को हर तरह के सुख में कमी आ सकती है। शुक्र ग्रह के कारण कई लोगों के दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र अस्त होने के कारण समय ठीक नहीं रहेगा। इन 4 राशियों के लोगों के काम में रुकावट आ सकती है। धन की हानि और ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है। इनके अलावा मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों पर शुक्र अस्त होने का कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सूर्य के करीब आते ही शुक्र अस्त हो जाएगा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह का अस्त होना एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना है। काशी के ज्योतिषी डॉ. ओमप्रकाश मिश्र के अनुसार हर साल कुछ दिनों के लिए ग्रह आकाश में दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि वे सूर्य के बहुत करीब आते हैं। इसे ग्रह का अस्त होना या लोप होना भी कहा जाता है। शुक्र अस्त होने के समय में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। बृहत्संहिता ग्रंथ के अनुसार शुक्र के अस्त होने से मौसम में अचानक परिवर्तन हो सकता है। भीषण ठंड के दौरान देश में कई जगहों पर बारिश की भी संभावना है।

शुक्र के अस्त और उदय होने का समय

6 से 11 जनवरी के बीच शुक्र की सूर्य से दूरी 10 डिग्री से भी कम रहेगी। इस स्थिति को शुक्र का अस्त होना कहते हैं। इसके अस्त होने पर शुक्र का प्रभाव कम होगा। इस बार शुक्र तारा केवल 5 दिनों के लिए अस्त हो रहा है। यानी 11 जनवरी को सुबह शुक्र ग्रह उदय होगा।

अस्त होने का दिन और समय: 6 जनवरी, गुरुवार शाम लगभग 6.05 बजे

उदय का दिन और समय: मंगलवार, 11 जनवरी, सुबह लगभग 6.45 बजे




Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। थम्सअप भारत किसी भी तरह की मान्यता की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी धार्मिक कर्मकांड को करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।


Venus Will Be Setting Till January 11 | Chances Of Increasing Frost And Rain | 4 Zodiac Signs Including Aquarius Have To Be Careful | Astro science 2022 | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *