ThumbsupBharatspecial

क्या स्पेस में मेल-फीमेल बना सकते हैं फिजिकल रिलेशन? सुअरों पर NASA का खूफिया प्रयोगǃ

क्या स्पेस में मेल-फीमेल बना सकते हैं फिजिकल रिलेशन ?
फ्रांस के साइंटिफिक राइटर ने अपनी किताब में किये कई खुलासे (इमेज- AFP)

 

sex in space: वर्तमान में धरती पर बढ़ते पॉल्यूशन के चलते इंसानों को किसी और ग्रह पर बसाने के दावे कई बड़ी कंपनियां कर रही हैं। मंगल से लेकर चंद्रमा तक जीवन का दायरा खोजा जा रहा है। ऐसे में कई लोगों को अंतरिक्ष में भेजा जाता है। अंतरिक्ष यात्रियों को तो कई महीनों तक अंतरिक्ष में रहना होता है।

 


ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले लोग बिना सेक्स के जीवन कैसे जी पाते हैं? (Sex On Space) और यदि कोई जोड़ा अंतरिक्ष में जाता है, तो क्या वे अंतरिक्ष यान (Sex On Spacecraft) पर सेक्स कर सकते हैं? नासा ने इन सवालों के जवाब प्रयोगों के जरिए खोजने का प्रयास किया है।

 

बात की पुष्टि नहीं कि यात्री अंतरिक्ष में सेक्स कर सकते हैं या नहीं

 

 पुष्टि नहीं कि यात्री अंतरिक्ष में सेक्स कर सकते हैं या नहीं

आपको बता दें कि अब तक पांच सौ से ज्यादा लोग अंतरिक्ष में जा चुके हैं। हालांकि, यह संख्या सही है या नहीं, इसे लेकर कई सवाल हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। क्योंकि अब लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने की तैयारी चल रही है। लोग छुट्टी मनाने अंतरिक्ष में जा सकेंगे।

लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यात्री अंतरिक्ष में सेक्स कर सकते हैं या नहीं? (Sex On Space) इधर फ्रांसीसी वैज्ञानिक लेखक पियर कोहलर ने भी स्पेस में फिजिकल रिलेशन यानि सेक्स को लेकर एक किताब लिखी है।

 

पियर्स ने अपनी किताब में क्या लिखा

पियर्स ने अपनी किताब The Final Mission: Mir, The Human Adventure में लिखा है कि 1996 में अंतरिक्ष में गए एक जोड़े ने सेक्स किया था। लेकिन साथ ही उन्होंने लिखा कि इसमें कई दिक्कतें हैं। इसको लेकर कई प्रयोग हो चुके हैं। ताकि यह पता चल सके कि शादीशुदा जोड़े के लिए स्पेस का भविष्य क्या है?

वैज्ञानिक जानना चाहते थे कि क्या बिना गुरुत्वाकर्षण के अंतरिक्ष में संबंध बनाना संभव है या नहीं? लेखक पियर ने बताया कि नासा ने सीक्रेट प्रोजेक्ट के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की है कि अगर अंतरिक्ष में फिजिकल रिलेशन बनाया जा सकता है तो किस पोजिशन में किया जा सकता है? इस सीक्रेट प्रोजेक्ट का नाम STS-XX रखा गया।

 

कई आसनों पर विचार किया गया

 

 

कई आसनों पर विचार किया गया

इस प्रयोग में वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर मॉडल के जरिए पता लगाया कि अंतरिक्ष में सेक्स कैसे किया जा सकता है? इसके लिए कई आसनों पर विचार किया गया। इतना ही नहीं, मॉडल के अलावा दो सूअरों का संबंध जीरो ग्रेविटी में भी दर्ज किया गया था।

 

ऐसा करना बेहद मुश्किल 

राइटर पीयर के मुताबिक, इसका वीडियो टेप इतना संवेदनशील था कि नासा ने केवल इसके सेंसर वाले हिस्से को ही रिलीज किया। हालांकि नासा ने इस तरह के किसी भी प्रयोग से इनकार किया है। वहीं, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी का भी कहना है कि ऐसा कोई प्रयोग नहीं हुआ है। जानकारों के मुताबिक ऐसा करना बेहद मुश्किल है।

इसमें कई दिक्कतें आएंगी। साथ ही यह काफी चुनौतीपूर्ण भी है। नासा ने कपल्स के लिए अंतरिक्ष में जाने के लिए सख्त नियम बनाए हैं। अब देखना होगा कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन नासा ने फिलहाल इस तरह के किसी भी प्रयोग से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें –

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button