Tech

Online Secure Shopping: वेबसाइट्स की भारी छूट भारी न पड़ जाए

Online Secure Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच जरूरी है कि आप सावधानी बरतें। कई वेबसाइटों पर भारी छूट दी जाती है जबकि कई अन्य ऑफर्स का लालच देती हैं। लेकिन इस सब से उत्साहित होकर सुरक्षा को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदारी करें

भले ही कई वेबसाइट्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हों, हमेशा उन वेबसाइट से ही खरीदारी करें, जिन्हें आप जानते हैं और भरोसा करते हैं। किसी भी अनजानी वेबसाइट पर सस्ते उत्पादों के झांसे में न आएं।

संदिग्ध लिंक्स से बचें: अच्छी डील देखकर लिंक पर सीधे भरोसा न करें। हमेशा वेबसाइट की वैधता की जांच करें और इतनी बड़ी छूट का कारण जानने का प्रयास करें।

कौनसा कार्ड सही : ऑनलाइन खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें, क्योंकि डेबिट कार्ड सीधे बैंक खाते से जुड़े होते हैं। इससे आपके वित्तीय विवरण स्कैमर्स को मिल सकते हैं।

पासवर्ड व टू स्टेप वेरीफिकेशन : पासवर्ड बनाएं, जिनमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और चिन्ह शामिल हों। टू स्टेप वेरीफिकेशन का इस्तेमाल करें। यह एक अतिरिक्त सुरक्षा देता है, जिसमें पासवर्ड के अलावा फोन से एक कोड दर्ज करना होता है।

ये भी पढ़ें –

Tycoon 2FA Target: ईमेल को निशाना बना रहे फिशिंग किट

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button