Tech

Sanchar Saathi Portal:17 मई को होगा लॉन्‍च, चोरी या गुम मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे

Sanchar Saathi Portal : 17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस के मौके पर सरकार मोबाइल ब्लॉकिंग और ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करने जा रही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव आधिकारिक तौर पर संचार साथी पोर्टल (CEIR) लॉन्च करने वाले हैं। इसके जरिए लोग चोरी या गुम हुए फोन को ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे।

सेंटर फॉर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) वर्तमान में दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर पूर्व क्षेत्र के कुछ दूरसंचार कार्यालयों में इस प्रणाली का एक पायलट प्रोजेक्ट चला रहा है, जो अब पूरे भारत में शुरू करने के लिए तैयार है।

संचार साथी पोर्टल मोबाइल तस्करी की भी जांच करेगा

सी-डॉट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मोबाइल ब्लॉकिंग और ट्रैकिंग सिस्टम (Sanchar Saathi Portal) पूरे भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे इस तिमाही में पूरे भारत में उतारा जाएगा। इससे लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘सिस्टम में एक इन-बिल्ट मैकेनिज्म है जो मोबाइल की तस्करी पर भी लगाम लगाएगा।’ हालांकि, यह कब से शुरू होगा इसकी उन्होंने कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है।

IMEI नंबर बदलने के बाद भी फोन को ट्रैक किया जा सकेगा

मौजूदा समय में अपराधी ज्यादातर मोबाइल चोरी करने के बाद डिवाइस का IMEI नंबर बदल देते हैं, (Sanchar Saathi Portal) जिससे मोबाइल को ट्रैक या ब्लॉक नहीं किया जा सकता है. राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि यह पोर्टल IMEI नंबर बदलने के बाद भी डिवाइस को ट्रैक और ब्लॉक कर सकेगा।

पोर्टल की मदद से 8000 फोन बरामद व 2.40 लाख मोबाइल ट्रैक किए जा चुके  (Sanchar Saathi Portal)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पोर्टल (Sanchar Saathi Portal) के जरिए अब तक 4.70 लाख खोए या चोरी हुए मोबाइल ब्लॉक किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 2.40 लाख से ज्यादा मोबाइल ट्रैक किए जा चुके हैं। जबकि पोर्टल की मदद से 8000 फोन भी बरामद किए गए हैं। हाल ही में कर्नाटक पुलिस ने पोर्टल की मदद से खोए हुए 2500 से अधिक मोबाइल को बरामद कर मालिक को सौंप दिया है।

 

खोए या चोरी मोबाइल को ब्लॉक / ट्रैक करने की प्रक्रिया

 

स्टेप-1

सबसे पहले CEIR की ऑफिशियल वेबसाइट https://ceir.gov.in/
पर जाएं।

 

स्टैप-2

अब Block Stole/ Lost Mobile ऑप्शन पर क्लिक करें।

 

स्टैप-3

  • अब वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी जैैसे-
  • डिवाइस इंफॉर्मेशन, लॉस्ट इंफॉर्मेशन, मोबाइल ओनर पर्सनल इंफॉर्मेशन
    भरनी है।

 

स्टेप 4

  • कहाँ क्या-क्या जानकारी भरनी है…
  • डिवाइस इंफॉर्मेशन
  • मोबाइल नंबर
  • IMEI नंबर
  • डिवाइस ब्रांड
  • डिवाइस मॉडल
  • मोबाइल परचेज इनवॉइस

 

लॉस्ट इंफॉर्मेशन

  • डिवाइस गुम / चोटी की जगह का नाम
  • डिवाइस गुम / चोटी डेट
  • स्टेट, जिला, पुलिस स्टेशन
  • पुलिस कंप्लेन नंबर
  • पुलिस कंप्लेन कॉपी
  • ओनर पर्सनल इंफॉर्मेशन
  • ओनर का नाम ओनर का एड्रेस
  • ID प्रूफ की कॉपी अपलोड करें
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

 

स्टेप 5

सभी जानकारी भरने के बाद सेल्फ डिक्लेरेशन
चेकबॉक्स में टिक करें ओर सबमिट बटन क्लिक करें।

 

स्टेप 6

अब आपके एप्लीकेशन / रिक्वेस्ट की एक ID दिखाई देगी, जिसे कहीं सेव कर लें। इसी ID के जरिए आप अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर पाएंगे।

 

ये भी पढ़ें –

अलग-अलग चार्जर से मिलेगी मुक्‍ति: USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के लिए स्टैंडर्ड केंद्र ने जारी किए

WhatsApp में आया ये नया फीचर, Aadhaar, DL, PAN की सेफ्टी के लिए ये कर सकेंगे

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button