ThumbsupBharatspecial

Do You Know Facts: क्‍या आप जानते हैं देश के भव्य स्मारक, जिन्हें महिलाओं ने बनवाया

Do You Know Facts: भारत के समृद्ध इतिहास में कई बेहतरीन स्मारकों का नाम शूमार जिनकी स्थापना महिलाओं ने करी हैं। आए जानते हैं उन स्मारकों के बारे में।

 

Do You Know Facts

1. विरुपाक्ष मंदिर, पट्टदकल, कर्नाटक (virupaksha temple)

विरुपाक्ष मंदिर की नीव 8वीं सदी में रानी लोकमहादेवी ने पति विक्रमादित्य द्वितीय की पल्लवों के खिलाफ जीत को यादगार बनाने के लिए रखी थी। इसकी वास्तुकला कांचीपुरम के कैलासनाथ मंदिर से प्रेरित है।

 

 

Do You Know Facts

2. रानी की वाव, पाटन, गुजरात (rani ki vav)

ऐतिहासिक बावड़ी ‘रानी की वाव’ को 11 वीं शताब्दी में रानी उदयमती ने अपने पति राजा भीमदेव प्रथम की याद में बनवाया था। इसे उल्टे मंदिर के रूप में डिजाइन किया गया था।

 

Do You Know Facts

3. दक्षिणेश्वर काली मंदिर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल (dakshineswar kali temple)

रानी रश्मोनी ने दक्षिणेश्वर के काली मंदिर का निर्माण वर्ष 1857 में किया था। वह शक्तिशाली महिला थीं, जो सती और बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाकर जनता के बीच लोकप्रिय बनी।

 

Do You Know Facts

4. महारानी शंकर मंदिर, गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर (maharani shankar temple)

गुलमर्ग में इस मंदिर का निर्माण 1915 में महारानी मोहिनी बाई सिसोदिया ने करवाया था, जो शहर के सभी कोनों से दिखाई देता है।

 

Do You Know Facts

5. ताज-उल-मस्जिद, भोपाल, मध्यप्रदेश

भारत की इस सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण 1971 में भोपाल की बेगमों ने किया। इसमें गुलाबी रंग की मस्जिद में दो सफेद गुंबदनुमा मीनारें हैं।

 

Do You Know Facts

6. फतेहपुरी मस्जिद, दिल्ली

फतेहपुरी मस्जिद को 1650 में शाहजहाँ की प्रिय फतेहपुरी बेगम ने बनवाया था। जो चांदनी चौक की हलचल में शांत आश्रय बन गई।

 

Do You Know Facts

7. रोशनआरा बाग, दिल्ली (Do You Know Facts)

(roshanara bagh delhi) पुरानी दिल्ली में साल 1650 के दौरान राजकुमारी रोशनआरा ने सबसे बड़े भव्य मुगल उद्यान की स्थापना की। इसके पत्थर के रास्ते, आश्चर्यजनक जालियां और खुले आसमान का पर्यटक आनंद ले सकते हैं।

 

ये भी पढे़ं –

Fish Fossils: बंदर नहीं मछली इंसानों की पूर्वज, 40 करोड़ साल पुराने जीवाश्म से हुआ साबित‚ जानें कैसे

Research: भाषा से ज्यादा प्रभाव आपके भावों का होता है‚ जानिए कैसेॽ

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button