ThumbsupBharatspecial

Fish Fossils: बंदर नहीं मछली इंसानों की पूर्वज, 40 करोड़ साल पुराने जीवाश्म से हुआ साबित‚ जानें कैसे

Human Got Chewing Jaw From Fish
(Image Source: Getty)

Fish Fossils Discovery in china Human Got Chewing Jaw From Fish : समुद्री जीवों की बात करें तो सबसे पहली बात जो दिमाग में आती है वह है शार्क जैसी बड़ी मछलियों के जबड़े। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि मछलियों में ये जबड़े करोड़ों वर्ष पहले से विधमान हैं। इसके साथ ही जीवों में जबड़ों का विकास भी मछलियों से शुरू हुआ। अपने विकास के दौरान ये मछलियां पानी से निकलकर धरती पर आईं और इसी कारण आज मनुष्य के पास भी जटिल भोजन चबाने के लिए एक अनोखा जबड़ा है।

Table of Contents

मछलियों की 5 प्रजातियों के जीवाश्म मिले

जबड़े के विकास के साक्ष्य हाल ही में दक्षिणी चीन में पाए गए हैं। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस, क्विजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम का यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है। वैज्ञानिकों ने मछलियों की पांच प्रजातियों के जीवाश्म खोजे हैं। इनमें से दो मछलियों के जीवाश्म 436 मिलियन वर्ष पुराने हैं, और तीन के जीवाश्म 439 मिलियन वर्ष पुराने हैं।

Fish Fossils Discovery in china Human Got Chewing Jaw From Fish
(Image Source: Getty)

मानव जैसी रीढ़ और जबड़े मछलियों में पाए गए

शोधकर्ताओं की मानें तो  इन मछलियों की रीढ़, जबड़े और दांत इंसानों की तरह ही थे। इन सभी चीजों का विकास समुद्र में ही 419 मिलियन वर्ष और 443 मिलियन वर्ष के बीच हुआ। इसे सिलुरियन काल भी कहा जाता है। अब तक दुनिया भर के वैज्ञानिकों को इस काल के कई जीवाश्म नहीं मिले हैं।

  • शोधकर्ताओं को Geushanosteus mirabilis नाम की मछली के जीवाश्म मिले हैं। इनकी संख्या 20 और एक मछली की लंबाई 1.2 इंच होती है। यह जबड़े वाली सबसे पुरानी मछली है।
  • शेंकेन्थस वर्मीफॉर्मिस नाम की मछली की यह प्रजाति शार्क की तरह थी। इसे आज के शार्क का पूर्वज माना जा सकता है। इसकी लंबाई करीब 1 इंच है।
  • फांजिंगशानिया रेनोवेटा नाम की इस मछली में एक रीढ़ की हड्डी पाई गई है। इसके जबड़ों का उपयोग जीवाश्म विज्ञानी आगे के शोध में करेंगे।
  • एक मछली कियानोडस डुप्लिस प्रजाति की है। इसके दांत दुनिया में पाई जाने वाली सभी मछलियों में सबसे पुराने हैं।
  • वैज्ञानिकों को तुजियास्पिस विविडस नाम की मछली मिली है, जिसके जबड़े नहीं होते हैं। यह अद्वितीय है क्योंकि इसके पंख इसकी खोपड़ी से बाहर निकल रहे हैं।
 
Fish Fossils Discovery in china Human Got Chewing Jaw From Fish
(Image Source: Getty)

मछली पहली बार 52 करोड़ साल पहले देखी गई थी   

वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि 52 करोड़ साल पहले दुनिया में पहली बार कोई मछली दिखाई दी थी। शुरुआत में उनके जबड़े या दांत नहीं थे, लेकिन विकास के साथ-साथ उनके शरीर में भी बदलाव आने लगा। मछली (Fish Fossils) से पहले, बिच्छू समुद्र में रहने वाले सबसे खतरनाक समुद्री जीव थे। बाद में मछली के जबड़े और दांत थे, जिसकी मदद से उन्होंने समुद्र पर कब्जा कर लिया। जल से पृथ्वी पर आने के बाद वे पक्षियों, सरीसृपों, स्तनधारियों और मनुष्यों के रूप में विकसित हुए।

Fish Fossils Discovery in china | Human Got Chewing Jaw From Fish | China |

 

ये भी पढे़ं

 इंडोनेशिया में चौंकाने वाला मामला: मछुआरे ने इंसान की तरह दिखने वाली शार्क मछली को पकड़ा

 NASA Moon Mission Artemis- I: नासा मून मिशन की आर्टेमिस-1 लॉन्च का दूसरा प्रयास भी विफल‚ 50 साल बाद चांद पर उतरने की पूरी तैयारी समझिए

Salman Rushdie Attacked: सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमलाः जानें क्यों हमेशा विवादों में रहे

Ayman al Zawahiri Killed:  काबुल में  Ninja मिसाइलों ने उड़ाए 20 करोड़ इनामी जवाहिरी के परखच्‍चे

घर में नौकर के काम से मालकिन इतना इंप्रेस हुई कि इश्क हो गया और रचा ली शादीǃ  

जिगरी दोस्त और गूगल के को-फाउंडर Sergey Brin की वाइफ से इश्क कीमत यूं चुकाएंगे Elon Musk

 लंका बदहाल, नेता मालामाल: श्रीलंका के राष्ट्रपति आवास में मिले नोटों के बंडल, Video Viral- प्रदर्शनकारियों ने पूरे पैसे सेना को सौंपे

इंडिया-पाक की ये दो लेस्बियन लड़कियां बन रहीं औरों के लिए प्रेरणाः ऐसे की थी दोनों ने शादी, लवस्टोरी वायरल

डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी IvanaTrump की मौत:20 साल छोटे मॉडल से चौथी शादी की, हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहीं

युवती को बॉयफ्रेंड के सामने फार्ट रोकना पड़ा महंगा, जानिए क्यों होती हैं ये समस्या और क्या है सॉल्यूशन

 Baba Vanga Predictions :  कौन थी बाबा वेंगा जिनकी दो भविष्यवाणी 2022 में सत्य हो रही

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button