Entertainment

Mr Beast: जिमी ने ऐसे तोड़ा टी-सीरीज का रिकॉर्ड, बोले, 6 साल बाद लिया PewDiePie का बदला

mr beast: 26 वर्षीय अमेरिका के यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन उर्फ ​​मिस्टर बीस्ट अब दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब हासिल करने वाले यूट्यूबर बन गए हैं। रविवार को उनके चैनल मिस्टर बीस्ट (mr beast) के सब्‍सक्राइबर्स का आंकड़ा 268 मिलियन (26 करोड़ 80 लाख) हो गया।

खास बात ये है कि जिमी (mr beast) ने भारतीय म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। (battle for the most subscribers) बता दें कि टी-सीरीज के यूट्यूब अकाउंट पर 266 मिलियन (26 करोड़ 60 लाख) सब्सक्राइबर हैं। इस चैनल के मालिक फिल्म और म्यूजिक प्रोड्यूसर और दिवंगत गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार हैं।

mr beast

एक्‍स पर ट्वीट कर दी जानकारी

जिमी ने रविवार को को एक्‍स पर ट्वीट कर अपने अचीवमेंट को साझा किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि आखिरकार 6 साल बाद मैंने प्यूडीपाई का बदला ले ही लिया है।’

mr beast

गौरतलब है कि प्यूडीपाई एक स्वीडिश यूट्यूबर थे जो कभी जिमी के पार्टनर भी थे। एक समय ऐसा भी था जब प्यूडीपाई ने भी टी-सीरीज के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स होने का रिकॉर्ड तोड़ा था।

pewdiepie - Mr Beast

प्यूडीपाई ने 2020 में चैनल बंद कर दिया

हालाकि, 2017 में डिज्नी ने उनके वीडियोज में नाजियों का जिक्र होने के चलते उनसे कॉलेब्रेशन ब्रेक कर लिया था।

इसके बाद साल 2020 में निजी कारणों के चलते प्यूडीपाई ने अपना यूट्यूब चैनल ही बंद कर डाला था। उस समय उनके 102 मिलियन सब्सक्राइबर थे।

2019 से टी-सीरीज़ यूट्यूब पर एकतरफा छाया रहा

2019 से टी-सीरीज़ यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले चैनल के तौर पर एक तरफा छाया रहा। लेकिन ‘मिस्टर बीस्ट’ ने इस साल 2024 की शुरुआत में अपने फैन्‍स से वादा किया था कि वह स्वीडिश यूट्यूबर प्यूडीपाई का बदला लेंगे, जिन्हें 2019 में टी-सीरीज़ ने पीछे छोड़ दिया था।

लीग से हट कर रोचक और हैरतअंगेज वीडियो बनाते हैं मिस्टर बीस्ट

‘मिस्टर बीस्ट’ अपने हैरतअंगेज और अनोखे वीडियो के लिए फेमस हैं। वे ज्‍यादातर लोगों को ज़िंदा दफ़न करने या 100 दिन साथ रहने जैसी चुनौतियां देते रहते हैं। ‘मिस्टर बीस्ट’ ने बीस्ट फ़िलैंथ्रोपी नाम से एक एनजीओ भी बना रखा है, जिसके ज़रिए वह अपने परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं। अपने एनजीओ के बारे में भी वे अक्‍सर अपने चैनल पर बताते हैं।

बता दें कि जिमी के पास गेमिंग, सोशल कॉज और अन्य कंटेंट पर प्रतिक्रियाओं के लिए समर्पित कई अन्य चैनल भी हैं – जिनमें हर चैनल पर करोड़ों सब्‍सक्राइबर्स हैं।

उनके चैनल के विवरण में दर्शकों से कहा गया है, “मुझसे पैसे मांगने वाले ईमेल मत कीजिए, मैं पैसे देता हूं क्योंकि इससे मुझे खुशी मिलती है।” इसमें उन्होंने अपने यूट्यूब कैरियर के दौरान वितरित की गई नकदी की विशाल राशि – जो लाखों में है  उसके बारे में भी बतया है।

 

ये भी पढ़ें –

OTT Sequels 2024: मिर्जापुर 3 से ‘फर्जी 2 तक ये 8 सीक्‍वल मचाएंगे धमाल

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button