Business

Long Term Investment: ऐसे पाएं 30 हजार के निवेश से 5 करोड़ का फंड, जानिए विशेषज्ञ से A to Z प्‍लान

Long Term Investment: Q मेरी उम्र 35 साल है। मैं अपने भविष्य के लिए 5 करोड़ रुपए का फंड तैयार करना चाहता हूं। मुझे क्या करना चाहिए? – अमित अग्रवाल

पांच करोड़ रुपए के फंड का लक्ष्य पाना आसान नहीं है। लेकिन समय के साथ और चक्रवृद्धि ब्याज की ताकत के साथ, आप इस वित्तीय चुनौती को प्राप्त कर सकते हैं। इस बचत के साथ आपको किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए जरूरी है सही जगह पर निवेश करने की। इसके लिए सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान यानी एसआइपी अपनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे एक बड़ा कोष तैयार हो जाएगा।

10 साल एक करोड़ फंड

10 साल में आप एक करोड़ रुपए प्राप्त कर सकेंगे। 4 साल और जोड़ने पर दूसरे एक करोड़ रुपए के लिए समय आधा हो जाएगा, बशर्ते आप निवेश करते रहें। तीसरा एक करोड़ रुपए सिर्फ 2 साल में प्राप्त किया जा सकता है।

हर साल करें 10% वृद्धि

यदि आप हर साल 10% वार्षिक योगदान वृद्धि के साथ 30,000 रुपए प्रति माह निवेश करते हैं, तो 12% की अनुमानित दर पर 7 वर्षों में अपना पहला 50 लाख रुपए का फंड प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह आप अपने लक्ष्य के करीब होंगे।

19वें साल में लक्ष्य हासिल : इसके साथ ही 19वें साल तक आप 5 करोड़ रुपए का कोष जमा कर सकते हैं, आखिरी 50 लाख रुपए सिर्फ आठ महीने में पा लेंगे। 5 करोड़ रुपए का फंड अनुशासित निवेश, बढ़ता हुआ योगदान और चक्रवृद्धि ब्याज से पा सकते हैं।

विशेषज्ञ रमेश कुमार शर्मा जाने-माने इन्वेस्टमेंट एंड फंडामेंटल एनालिस्ट हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Systematic Transfer Plan: ऐसे उठाएं एसटीपी का फायदा

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button