International

डॉक्टरों ने पीपीई किट की मांग को लेकर बिना कपड़ों के प्रदर्शन किया

जर्मनी के डॉक्टर जनवरी से ही पीपीई किट की मांग कर रहे, कुछ अस्पतालों में सुरक्षा किट की चोरी की भी रिपोर्ट आई है
सुरक्षा किट बनाने वाली जर्मन फर्मों ने अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा दिया है, इसके बावजूद वे मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं


बर्लिन. कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया के डॉक्टर्स जुटे हुए हैं। उधर, जर्मनी के डॉक्टरों के एक ग्रुप ने पीपीई किट की कमी पर ध्यान खिंचने के लिए बिना कपड़ों के प्रदर्शन किया। डॉक्टर्स ने इस प्रोटेस्ट को ‘ब्लैंके बेडेनकेन’ नाम दिया है। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि बिना सुरक्षा किट के महामारी में उन्हें खतरा महसूस होता है।
उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार सरकार को पीपीई किट की कमी को लेकर सूचित किया जा चुका है। लेकिन अभी तक इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रुप से जुड़े रुबेन बरनाउ ने कहा कि उनकी टीम के पास पर्याप्त सुरक्षा किट नहीं हैं। नग्नता इस बात का प्रतीक है कि हम बिना सुरक्षा के कितने कमजोर हैं।

यह प्रदर्शन फ्रांस के डॉक्टर से प्रेरित
डॉक्टर्स तस्वीरों में टायलेट रोल, फाइलों और मेडिकल उपकरण के पीछे बिना कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इसमें शामिल डॉ. क्रिस्चियन रेक्टेनवल्ड ने कहा कि हमारा ग्रुप एक फ्रांसीसी डॉक्टर एलेन कोसेमी (61) से प्रेरित था। उन्होंने भी नग्न होकर प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट की कमी को लेकर प्रदर्शन किया था। उनकी तस्वीरें 22 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button