ISRO से सहयोग पर क्या बोलीं सुनीता विलियम्स, जानिए इंटरव्यू की खास बातें Read it later

Sunita Williams India Connection: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेस मिशन से वापसी के बाद मंगलवार को पहली बार टेक्सास स्थित NASA Johnson Space Center में मीडिया से बातचीत की। उनके साथ एस्ट्रोनॉट्स Butch Wilmore और Nick Hague भी मौजूद थे। इस मौके पर भास्कर रिपोर्टर उत्कर्ष कुमार सिंह ने उनसे दो अहम सवाल पूछे, जिनका जवाब सुनीता ने बेहद दिल से दिया।

Table of Contents

भारत से जुड़ाव पर क्या बोलीं सुनीता विलियम्स?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो भविष्य में ISRO के साथ काम करती दिख सकती हैं, तो उन्होंने सीधे जवाब न देकर, पहले भारत को लेकर अपने भाव साझा किए। उन्होंने कहा, “भारत अद्भुत है। हर बार जब हम Himalayas के ऊपर से गुजरते थे, तो बुच वहां की तस्वीरें लेते थे। वो नज़ारा ऐसा होता जैसे पहाड़ों की लहरें भारत की ओर बह रही हों।”

सुनीता ने बताया कि रात में भारत की city lights का नेटवर्क बहुत ही शानदार दिखता है, और दिन में हिमालय को देखना तो अद्भुत अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि वो भारत ज़रूर जाएंगी और वहां के लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगी।

एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को लेकर क्या कहा?

सुनीता ने कहा कि वह जानती हैं कि भारत अब Axiom Mission के जरिए अपना अंतरिक्ष यात्री भेजने की तैयारी में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो उस अंतरिक्ष यात्री से मिलेंगी और मिलकर अपने अनुभव भारत के लोगों से साझा करेंगी।

उन्होंने कहा, “भारत एक महान लोकतंत्र है जो अब space countries की लीग में अपनी जगह बना रहा है, और हम भारत की इसमें मदद करना चाहेंगे।”

बुच विलमोर से मजेदार सवाल-जवाब

Butch Wilmore ने सुनीता से मजाकिया लहजे में पूछा कि क्या वह अपने साथियों को भारत ले जाएंगी? सुनीता ने हंसते हुए जवाब दिया, “बिलकुल! आप शायद थोड़ा मोटे हो जाएं लेकिन कोई बात नहीं, हम आपको spicy Indian food खिलाएंगे!”

धरती पर लौटते ही क्या था पहला ख्याल?

सुनीता ने बताया कि स्पेस से लौटने के बाद उनका सबसे पहला ख्याल अपने husband और dogs को गले लगाने का था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके vegetarian father की याद में उन्होंने घर पहुंचकर सबसे पहले grilled cheese sandwich खाया।

वहीं, बुच ने कहा कि वो अपने परिवार और उन सभी लोगों से मिलना चाहते थे जिन्होंने पूरे मिशन के दौरान उन्हें सपोर्ट किया। उन्होंने NASA और अमेरिका को इस मौके के लिए धन्यवाद भी दिया।

स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी गड़बड़ी पर क्या कहा?

जब पूछा गया कि Starliner spacecraft issues के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए, तो बुच विलमोर ने बहुत संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हम सब— NASA, Boeing और हम— इस प्रक्रिया के हिस्से हैं। हमें पीछे मुड़कर किसी को दोष नहीं देना चाहिए। हमें इससे सीखकर आगे बढ़ना है, यही इस बिजनेस की खासियत है।”

🚀 Sunita Williams Space Journey: इंटरव्यू Q&A फॉर्मेट में जानिए उनके 9 महीने के स्पेस मिशन का पूरा अनुभव

सवाल 1: अगर दोबारा मौका मिले तो क्या आप Starliner से स्पेस में जाएंगी?

Butch Wilmore का जवाब:
बिलकुल, हम फिर जाएंगे। Starliner Spacecraft में जो भी दिक्कतें आई थीं, हम उन्हें सुधार रहे हैं। NASA और Boeing इस मिशन को लेकर पूरी तरह से समर्पित हैं।

Sunita Williams का जवाब:
मैं पूरी तरह सहमत हूं। Starliner एक highly capable spacecraft है। इसमें कुछ चीजें हैं जिन्हें ठीक करने की जरूरत है, और उन पर काम चल रहा है। इसमें कई ऐसी खूबियां हैं जो इसे खास बनाती हैं।

सवाल 2: मिशन के दौरान जो अलग-अलग नरेटिव्स चले, उन्हें लेकर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

Butch Wilmore का जवाब:
हम पहले भी उड़ान भर चुके हैं और हमें पता है कि चीजें कभी भी गलत हो सकती हैं। हम मानसिक और तकनीकी रूप से इसके लिए तैयार थे। यही हमारी ट्रेनिंग का हिस्सा है।

Sunita Williams का जवाब:
यह सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि पूरे International Space Station Program की बात थी। सभी लोग मिशन की सफलता के लिए सही फैसले का इंतज़ार कर रहे थे और हमने वही किया।

सवाल 3: क्या इस मिशन का राजनीतिकरण हुआ और इसका असर बाकी एस्ट्रोनॉट्स पर पड़ा?

Nick Hague का जवाब:
स्पेस में हमारा फोकस सिर्फ मिशन होता है। वहां politics का कोई स्थान नहीं होता। सुनीता और बुच दोनों ने शानदार काम किया। सुनीता तो उस मिशन में Space Commander भी थीं।

सवाल 4: Zero Gravity से Earth Return का अनुभव कैसा रहा?

Butch Wilmore का जवाब:
वापसी के वक्त हम 3000 डिग्री के प्लाज्मा फायरबॉल के बीच से गुजर रहे थे। यह बहुत ही thrilling and surreal experience था।

सवाल 5: 9 महीने तक स्पेस स्टेशन में रहने के बाद आपकी Recovery Process कैसी रही?

Butch Wilmore का जवाब:
हमारे साथ rehabilitation experts हैं जो हमारे रिकवरी प्रोटोकॉल को मॉनिटर कर रहे हैं। हम हर दिन एक्सरसाइज कर रहे हैं। इतना शायद कभी ज़िंदगी में नहीं किया।

Sunita Williams का जवाब:
धरती पर उतरते ही शरीर लड़खड़ाता है, लेकिन 4 घंटे बाद ही शरीर ने adapt करना शुरू कर दिया। एक हफ्ते के अंदर चीजें बेहतर लगने लगीं।

सवाल 6: Starliner की तकनीकी दिक्कतों से क्या भविष्य के मिशन में देरी हो सकती है?

Sunita Williams का जवाब:
यह वाजिब सवाल है। हमने सीखा है कि हर छोटी गलती से learning opportunity निकलती है। हमारी टीम ने आशा और सुधार की राह चुनी है, जिससे अगली बार बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

सवाल 7: इस लंबे मिशन से आपका सबसे बड़ा Life Lesson क्या रहा?

Sunita Williams का जवाब:
मेरे लिए यह अनुभव सिखाता है कि जब चीजें आपके हिसाब से न हों, तब भी opportunities तलाशें। मैंने कई चीजें सीखी हैं। मुश्किल वक्त में सोचें – अब कौन-सा बेहतर मौका आपका इंतज़ार कर रहा है।

Butch Wilmore का जवाब:
मेरा विश्वास Bible में है। जीवन की चुनौतियां हमें विकसित होने में मदद करती हैं। यह दुख नहीं बल्कि growth process है।

सवाल 8: आपने कई छुट्टियां स्पेस में बिताईं। अब कोई स्पेशल प्लान है?

Butch Wilmore का जवाब:
हमें ऐसा नहीं लगता कि कुछ मिस किया। हमने space station पर हर सेलिब्रेशन को एंजॉय किया।

Sunita Williams का जवाब:
स्पेस में छुट्टियां मनाना बहुत ही unique और memorable experience था।

यहां नीचे वीडियो में देखें सुनीता वि‍लयिम्स और बुच विल्‍मोर की पूरी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कि उन्‍होंने और क्‍या कहा

Sunita Williams और Butch Wilmore का मिशन सिर्फ 8 दिनों का होना था। वे NASA और Boeing के Crew Flight Test Mission पर गए थे ताकि Starliner की क्षमता को टेस्ट किया जा सके। लेकिन थ्रस्टर में आई गड़बड़ी के कारण यह मिशन 9 महीने 14 दिन लंबा हो गया।

ये भी पढ़ें  –

Elon Musk की SpaceX ने फिर रचा इतिहास

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *