Happy New Year 2023 : दुनियाभर में नए साल का जश्न Read it later

Happy New Year 2023: नया साल आ चुका है। सभी ने अपने-अपने तरीके से पुराने साल को विदा कर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। धार्मिक जगहों, हिस्टोरिकल मोन्यूमेंट्स और विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट पर हजारों की संख्या में भीड़ पहुंची हुई है। नए साल के स्वागत का उत्साह लोगों में इतना है कि कोरोना के डर को भुला कर लोग विभिन्न पर्यटन स्थलों में जमा हुए हैं। यहां देखिए देश और दुनिया में नए साल के स्वागत का जश्न….

Happy New Year 2023
क्राइस्टचर्च, न्यू ज़ीलैंड – 31 दिसंबर: 31 दिसंबर, 2022 को क्राइस्टचर्च, न्यूज़ीलैंड के हैगले पार्क में नए साल की पूर्व संध्या समारोह में लाइव संगीत का आनंद लेते परिवार। (Photo by Peter Adones/Anadolu Agency via Getty Images)
Happy New Year 2023
क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड – जनवरी 01: जनवरी, 2023 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हैगले पार्क में नए साल की पूर्व संध्या समारोह में लोगों ने लाइव संगीत और आतिशबाजी के साथ 2023 का स्वागत किया। (Photo by Peter Adones/Anadolu Agency via Getty Images)

 

कश्मीर से लेकर कानपुर और दिल्ली से देहरादून तक देश के तमाम हिस्सों में नए साल के स्वागत के लिए जमकर जश्न मनाया। डांस-पार्टी के दौर के बीच लोगों ने नए साल के आगमन को एंज्वॉय किया। सभी महानगरों और नगरों के मार्केटों में जमकर भीड़ उमड़ी, जिसे कंट्रोल करने के लिए तमाम जगहों पर पुलिस टीमें लगाई गईं।

 

 

सभी हिल स्टेशनों पर नए साल (Happy New Year 2023) के स्वागत के लिए चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। लोगों के लिए विशेष म्यूजिक सिस्टम, कैम्प फायर और भोजन की व्यवस्था की गई थी। कश्मीर घाटी, शिमला, नैनीताल, मसूरी के होटल पहले से ही पैक थे। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा भी पहुंचे थे। जैसे ही घड़ी ने ठीक 12 बजाए, हैप्पी न्यू ईयर 2023 का जोरदार शोर उसके साथ गूंज उठा। सभी ने डांस कर एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। इसके साथ ही सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को नए साल की बधाई संदेश भी भेजे गए।

 

Happy New Year 2023
नई दिल्ली – 31 दिसंबर: दिल्ली पुलिस के अधिकारी 31 दिसंबर, 2022 को नई दिल्ली, भारत के कनॉट प्लेस में नए साल की पूर्व संध्या के दौरान गश्त करते नजर आए‚ वहीं देर रात तक जश्न को प्रतिबंधति किया। (Photo by Imtiyaz Khan/Anadolu Agency via Getty Images)

Table of Contents

दिल्ली में नए साल का जश्न

दिल्ली में नए साल का सबसे बड़ा जश्न (Happy New Year 2023) कनॉट प्लेस में मनाया गया। नए साल के स्वागत के लिए वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे संभालने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। नए साल के जश्न के लिए कनॉट प्लेस के होटल-रेस्टोरेंट को खूब सजाया गया था। देर शाम से ही वहां भीड़ बढ़ने लगी थी। कई लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी को दरकिनार करते हुए अपने वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा कर दिया, जिसे पुलिस ने अपनी क्रेन से उठा ले गई।

Happy New Year 2023: वर्ष 2022 समाप्त हो चुका है। आज 31 दिसम्बर 2022 की विदाई और नए वर्ष 2023 का स्वागत किया जा रहा है। पूरी दुनिया जश्न मना रही है। भारत में भी नए वर्ष 2023 के स्वागत का जश्न हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे प्रथम कौनसा देश नए साल 2023 का स्वागत करता। और सबसे आखिर में कौन सा देश Happy New Year 2023 के लिए गर्मजोशी के साथ स्वागत करेगा। अब आप इसका जवाब ढूंढ रहे होंगे कि आखिर ये पहले और बाद में सेलिब्रेशन का क्या मतलब है। आप यह जानकर हैरान रह हो जाएंगे कि, अलग-अलग देश में Happy New Year को सेलिब्रेशन कुछ अलग अंदाज में किया जाता है। आप भी जानिए कैसे।

 

Happy New Year 2023
गुलमर्ग में पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ पर नए साल की शुभकामनाएं दीं।

12 बजे से न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हो जाता है

भारत में 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। दुनिया के सभी देशों में नए साल का जश्न अलग-अलग समय पर होता है। कारण यह है कि घड़ी के हिसाब से अलग-अलग देशों में भारतीय समय 12 बजे बजता है।

 

सबसे पहले ये देश नए साल का स्वागत करते हैं

सबसे पहले ओशिनिया (ऑस्ट्रेलिया), टोंगा और समोआ में नए साल का स्वागत किया जाता है। भारतीय समय के अनुसार इन देशों में 31 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से नए साल की शुरुआत होती है।

Happy New Year 2023
अमृतसर के गोल्डन टेंपल में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अकाल तख्त पर माथा टेका।

सबसे आखिर में यह देश नया साल मनाता है

अब सवाल उठता है कि आखिर वह कौन सा देश है जहां नए साल का स्वागत किया जाता है। इसलिए नया साल यूएस माइनर आउटलाइंग आइलैंड्स में आखिरी बार मनाया जाता है। भारतीय समय के अनुसार यहां 1 जनवरी को शाम 5.30 बजे से नए साल की शुरुआत होती है।

 

एशिया में सबसे पहले जापान-साउथ कोरिया में नए साल का स्वागत किया जाता है

एशियाई देशों की बात करें तो नए साल की शुरुआत सबसे पहले जापान और दक्षिण कोरिया में होती है। जापान और दक्षिण कोरिया में नया साल 31 दिसंबर की रात 8.30 बजे ही आता है। यानी जब भारत में रात के 8.30 बजते हैं तो इन देशों में 1 जनवरी की सुबह होती है।

 

Happy New Year 2023

भारत में हम भगवान को नमन कर नए साल का स्वागत करते हैं।

सूर्य की किरणें सबसे पहले भारत के अरुणाचल प्रदेश की डोंग घाटी पर पड़ती हैं। और नए साल का स्वागत करें। भारत में आतिशबाजी कर, मिठाई खिलाकर, नाच-गाकर और अपने-अपने धर्म के देवताओं को नमन कर नए साल का स्वागत किया जाता है। इसलिए डेनमार्क में आधी रात के बाद थाली तोड़कर हैप्पी न्यू ईयर मनाया जाता है।

 

नए साल का जश्न मनाने के अलग-अलग तरीके

विन्सेन्स में नए साल की पूर्व संध्या पर ऊंचाई से तरबूज फेंकने की प्रथा है। स्पेन के लोग अंगूर खाकर नए साल का जश्न मनाते हैं। रोमानिया में लोग भालू की पोशाक पहनकर नए साल का जश्न मनाते हैं। जापान और दक्षिण कोरिया में नए साल की शुरुआत घंटी बजाकर की जाती है। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में लोग नए साल की शुरुआत के लिए अपने घरों से पुरानी चीजों को फेंक देते हैं।

 

ये भी पढें – 

Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की 2023 को लेकर 3 भयानक भविष्यवाणी

Nasal Corona Vaccine को मंजूरी: बूस्टर डोज की तरह लगेगी, प्राइवेट हाॅस्पिटल्स में लगना शुरू

VIRAL VEDIO : आई एम नॉट योर सर्वेंट‚ एयर होस्टेस और पैसेंजर में हुई तनातनी

Wedding Video 2022: गाने पर डांस करते प्रेमी के लिपट गई दुल्हन‚ छुड़ाने में जुटे घरवाले 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *