National

नूंह हिंसा में 2 की मौत, 7 पुलिसकर्मी घायल: धारा 144 लागू , स्कूल-इंटरनेट शटडाउन

Nuh Violence:हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद दर्जनों गाड़ियों में आग लगा दी गई। उपद्रव में पुलिसकर्मियों समेत बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है. झगड़ा बढ़ने पर कई राउंड गोलियां भी चलीं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे. हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन की ओर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. वहीं, पूरे जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है।

नूंह (Nuh Violence) के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाकर हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान जारी हिंसा में दो गार्डों की मौत हो गई है। हिंसा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इस बीच हिंसा प्रभावित नूंह में हिंसा बढ़ने के कारण पलवल जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे।

विवाद यहां से शुरु हुआ

सोमवार को यात्रा की शुरुआत गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके से हुई। यात्रा को भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर को नूंह (Nuh Violence) के नल्हड़ शिव मंदिर से यात्रा फिरोजपुर-झिरका के लिए रवाना हुई। खेड़ला मोड़ और तिरंगा पार्क के आसपास यात्रा को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि यात्रियों की ओर से नारे लगाये जा रहे थे। इस समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। कार सवार युवकों ने रास्ता रोक दिया। दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। यात्रा पर पथराव किया गया। इस दौरान पुलिस भी हरकत में आ गई। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। साथ ही सड़कों पर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद यह उपद्रव नूंह शहर के अंदर भी फैल गया। उपद्रवियों ने होडल बाईपास, पुराना बस स्टैंड, गुरुग्राम-अलवर हाईवे और अनाज मंडी इलाके में भी उत्पात मचाया। गाड़ियों में आग लगने से आसमान में धुआं ही धुआं नजर आने लगा। इतना ही नहीं उपद्रवियों द्वारा धार्मिक स्थलों में भी तोड़फोड़ किये जाने की सूचना है।

नजर आई पुलिस व्‍यवस्‍था की लापरवाही

ब्रजमंडल यात्रा को लेकर स्थिति पहले से ही तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किये थे। अगर पुलिस मामले की संवेदनशीलता को समझती तो दूसरे समुदाय के लोगों को भी साथ लेकर यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न करा सकती थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता यहां दंगे के बाद ही दिखी थी।

अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर डिप्‍लॉय किया

नूंह (Nuh Violence) में एक धार्मिक जुलूस के दौरान दो धार्मिक गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव बढ़ने पर हरि‍याणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अतिरिक्त बल मौके पर भेजे रहे हैं। केंद्र सरकार से बातचीत के बाद आसपास के जिलों से सुरक्षा बलों के अलावा अतिरिक्त जवानों को हवाई मार्ग से नूंह में उतारा जा रहा है।

बाजार भी हाल-फि‍लहाल बंद

दंगों के बाद नूंह (Nuh Violence) में बाजार बंद कर दिया गया है। इस दंगे से स्‍थानीय दुकानदारों में हड़कंप का माहौल बन गया। कुछ खबरों के मुताबिक कुछ दुकानदारों के साथ छिटपुट जगह लूटपाट की भी बात भी कही जा रही है। बाजार में सन्नाटा पसरा है। हालात को देखते हुए लोग भी अपने घरों में खुद को बंद किए हुए हैं।

पुलिस की 10 कंपनियां विवादग्रस्‍त इलाकों में तैनात

नूंह में उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और रेवाड़ी जिलों से पुलिस की 10 कंपनियां बुलाकर तैनात की गई हैं। नूंह में लगातार पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आईजी रेवाड़ी को हालात पर काबू पाने के आदेश दिए हैं। नूंह में लगातार पुलिसकर्मियों की टुकड़ी बढ़ाई जा रही है। उपद्रव को शांत करने के लिए फ्लैग मार्च करने का आदेश दिया गया है.

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने आग में घी का काम किया

भरतपुर निवासी नासिर और जुनैद की हत्या के मामले में मोस्ट वांटेड मोनू मानेसर ने रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद से ही यहां झगड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा था। दौरे को लेकर फरीदाबाद निवासी का वीडियो भी जारी किया गया था। इससे नूंह (Nuh Violence) के कुछ सुमदाय विशेष के लोग नाराज हो गए थे। यह भी कहा जा रहा है कि यात्रा के दौरान नारेबाजी भी हो रही थी। इससे यहां स्थिति तनावपूर्ण बन गई। इससे यहां हिंसा भड़क उठी।

 

ये भी पढ़ें –

Manipur Violence: 4 आरोपी गिरफ्तार,देश कर रहा डेथ पेनल्टी की मांग, मुख्‍य आरोपी का घर गुस्‍सााई भीड़ ने जलाया, परिवार बहिष्‍कृत

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button