Business

Best Loan Plan: ये लोन कम ब्‍याज पर फैसिलिटी ज्‍यादा देगा

Best Loan Plan: कई बार हमारे जीवन में ऐसा समय आता है कि हमें अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है। पैसे नहीं होने के कारण एकमात्र रास्ता लोन का बचता है। ऐसे में एक विकल्प जिसे लोग नजरअंदाज कर देते है वह है संपत्ति पर लोन। यह दूसरे लोन से बेहतर तो है ही, साथ ही इसमें लेनदार को भी फायदा मिलता है। इसमें लोन की ऊंची रकम और इसे चुकाने के लिए एक लंबे समय का प्रावधान होता है, जो कि एक राहत प्रदान करता है। (Which is the best loan option) साथ ही, इसमें टैक्स छूट व बहुत से फायदे भी शामिल होते हैं।

प्रॉपर्टी की एवज में मिलने वाला यह लोन आवासीय लैट, ऑफिस, प्लॉट या दुकान जैसे कॉर्मशियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को बैंक से उधार लेने के लिए जमानत के तौर पर पेश करता है। इस लोन का उपयोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। किश्त और समय, स्वयं तय कर सकते हैं।

यह सिक्योर्ड लोन है,क्योंकि इसे प्रॉपर्टी के बदले दिया जाता है और इसलिए अधिक लोन राशि आसानी से मिल जाती है। हालांकि, यह राशि प्रॉपर्टी की कीमत के अनुसार तय होती है। इसमें प्रॉपर्टी की कीमत का 60 प्रतिशत तक लोन लिया जा सकता हैं।

इसके अलावा, मंथली किश्तों का बोझ कम करने के लिए बीस साल तक की लंबी रीपेमेंट अवधि का विकल्प भी चुना जा सकता है, जिससे आपकी जेब पर लोन का बोझ और कम पड़ता है। प्रॉपर्टी लोन में बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा भी मिलती है।

क्या होता है फायदा?

लोन काफी जल्दी और आसानी से मिल जाता है। पर्सनल लोन के मुकाबले सस्ती ब्याज दर 15 से 20 साल का रीपेमेंट अवधि का विकल्प, प्रॉपर्टी की कीमत का 70 से 80 फीसदी तक का लोन मिल जाता है।

रहता है मालिकाना हक

प्रॉपर्टी पर लोन मिलने के बाद भी आपके पास संपत्ति के मालिकाना हक का अधिकार बना रहता है। साथ ही,लोन लेने के बाद भी आप अपनी प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करना भी जारी रख सकते हैं।

इनकम टैक्स में बड़ी छूट

प्रॉपर्टी पर लोन लेने पर आयकर अधिनियम में ब्याज और प्रोसेसिंग फीस पर टैक्स में छूट मिलती है। वहीं इस राशि का उपयोग रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीद करने पर टैक्स में 2 लाख रुपए तक छूट मिलती है।

प्रॉपर्टी पर लोन की जरूरत ये हो सकती हैं
  • शिक्षा के लिए
  • घर के रिनोवेशन के लिए
  • नई प्रॉपर्टी के लिए
  • मेडिकल खर्चों का भुगतान
  • महंगे बिजनेस उपकरणों की खरीद के लिए
  • इन्वेंटरी रीस्टॉक करना
  • शादी के लिए
  • कई कर्जे मिलाकर एक करने के लिए

 

ये भी पढ़ें –

Travel Insurance Ki Jankari: कैंसिलेशन चार्जेज यूं बचाएं भारी नुकसान, मिलेंगे कई फायदे

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button