International

Snailfish in Deep Sea: सबसे ‘गहरी’ खोज, कैमरे में कैद हुई समुद्र में 8 किलोमीटर गहराई में मछली

टूटा छह साल पुराना रेकॉर्ड और सच साबित हुई वैज्ञानिक की भविष्यवाणी

वर्ल्‍ड न्‍यूज. Snailfish in Deep Sea: वैज्ञानिकों ने समुद्र में हजारों फीट गहराई में तैरती मछलियों को कैमरे में कैद किया है। मछलियों के संबंध में यह सबसे गहरा अवलोकन है। वैज्ञानिकों ने स्यूडोलिपारिस जीन की स्नेलफिश की एक प्रजाति को 8,336 मीटर गहराई में तैरते हुए पाया। इन मछलियों को एक ऑटोनॉमस ‘लैंडर’ से फिल्माया गया, जिसे जापान के दक्षिण में इजू-ओगासवारा ट्रेंच में भेजा गया था। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक समुद्री खाई है। इससे पिछला सबसे गहरा मछली अध्ययन छह वर्ष पूर्व 8,178 मीटर पर किया गया था, जो प्रशांत क्षेत्र में मारियाना ट्रेंच में हुआ था।

पानी के अंदर करीब आठ किलोमीटर से ज्‍यादा गहराई में जिंदा रहने वाली इस मछली का रिकॉर्ड पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (UWA) और जापान यूनिवर्सिटी के साइंटिस्‍ट्स ने बनाया है।

रोचक तथ्‍य
300 से अधिक प्रजातियां स्‍नेलफ‍िश की
12 इंच तक हो सकता है इसका अधिकतम आकार
2008 में 7 हजार 700 मीटर की गहराई में पाई गई थी स्‍नेलफ‍िश

 

15 साल लगे शोध में, इतनी गहराई में मछलियों का जीवित रहना हैरान करने वाला शोध

गौरतलब है कि सबसे गहराई में जाकर मछली को शूट करना और सबसे अधिक गहराई में जाकर पकड़ी गई मछली की इस प्रजाति को Snailfish के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो गहराई में रहने वाली घोंघा मछलियों पर शोध करते हुए 15 साल का समय लगा। उनके लिए ये सफलता केवल गहराई में जिंदा रहने वाली मछली ही नहीं है बल्कि उससे भी बड़ी सक्‍सेस है। वैज्ञानिकों के अनुसार जिस अधिकतम गहराई तक यह मछलियां जीवित रह पा रही है वो वाकई में हैरान करने वाली बात है।

Snailfish

थोड़े गर्म पानी के कारण यहां मिली…

यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर जैमिसन के अनुसार, मारियाना ट्रेंच में पाई जाने वाली मछली की तुलना में गहरी मछली की खोज शायद इजू-ओगासवारा ट्रेंच के थोड़े गर्म पानी के कारण है। जैमिसन ने एक दशक पहले भविष्यवाणी की थी कि संभवत: 8,200-8,400 मीटर तक गहराई में स्नेलफिश (Snailfish) मिलेगी। दुनियाभर में हुए कई अध्ययनों के बाद इस बात की पुष्टि भी हो गई है। जलीय जीवों का पता लगाने के लिए समुद्री जहाज डीएसएसवी प्रेशर ड्रॉप से कैमरे को जोड़ा गया।

 

ये भी पढ़ें –

Britain Jail: ब्रिटेन जेल की 18 महिला गार्ड्स ने कैदियों के साथ बनाए यौन संबंध, बर्खास्‍त

Turkey Earthquake stories : रोंगटे खड़े कर देगी तुर्कीए भूकंप से अनाथ हुए बच्चों की कहानी

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button