Tech

SODAR : गूगल ने पेश की सोशल डिस्टेंसिंग ऐप सोडर , स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगी दो मीटर की दूरी की जानकारी

SODAR App :  दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने कोरोनावायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शानदार ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ ऐप को तैयार किया है। इसकी मदद से लोग आपस में दो मीटर की दूरी बनाए रख सकेंगे। गूगल के इस ऐप का नाम सोदर (Sodar) है। यह टूल यूजर्स के फोन के कैमरे में मिलेगा। सोदर फोन के कैमरे की मदद से यूजर के चारों ओर दो मीटर का एक वर्चुअल रिंग तैयार कर देता है। इसका अपडेट आने के बाद जैसे ही कोई यूजर कैमरा को ऑन करेगा तो उसे दो मीटर की एक सर्कल दिखाई देगा जिसका मतलब है कि आपको दो मीटर की दूरी बनाए रखनी है।

गूगल का यह टूल अगले सप्ताह तक दुनियाभर के एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी हो जाएगा। इस ऐप से नोटिफिकेशन और के लिए आपको ब्लूटूथ ऑन रखना जरूरी होगाा है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचे रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है और लोगों को आपस में दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Augmented Reality  (AR) की मदद से गूगल बनाएगा वर्चुअल रिंग

गूगल का यह ऐप ऑगमेंटेड रिएलिटी (AR) की मदद से आपके चारों ओर एक वर्चुअल रिंग तैयार कर देगा। इसके लिए ऐप स्मार्टफोन कैमरा की मदद लेगा। गूगल ने इस ऐप के बारे में बताते हुए कहा, ‘Sodar ऐप WebXR का इस्तेमाल करता है और आपके आसपास विजुअल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन्स दिखाता है।’ गूगल ने कहा कि इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए चारों ओर ऑगमेंटेड रिएलिटी वाला दो मीटर का रिंग बना सकते हैं। आसान भाषा में एक सामान्‍य आइडिया मिल जाएगा कि कोई ज्यादा आपके करीब ना आए।

social distancing app
जानिए स्टेप-बाय-स्टेप इसे आपको कैसे यूज करना है ?

सबसे पहले goo.gle/sodar या sodar.withgoogle.com पर जाएं।
इसके बाद सामने दिख रहे QR कोड को अपने स्मार्टफोन से स्कैन करना होगा।
आपको एक डॉयलॉग बॉक्स दिखेगा, आपके आसपास 3D मैप बनाने का मंजूरी मांगेगा
साथ ही कैमरा पॉजिशन को ट्रैक करने के लिए मंजूरी मांगेगा।
आप जैसे ही मंजूरी देंगे, इसके बाद आपको जमीन को स्कैन करना होगा।
आपको 2 मीटर रेडियस के साथ अपने चारों तरफ वर्चुअल रिंग दिखेगा।
आप प्ले स्टोर पर गूगल प्ले सर्विसेज फॉर AR के लिए सर्च भी कर सकते हैं।

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button