Tech

Security Tool Update: कंप्यूटर में हमेशा रखें ये जरूरी सिक्योरिटी टूल्स!

Security Tool Update: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में डाटा चोरी तेजी से बढ़ी है। (what are computer security tools) ऐसे में कंप्यूटर को बाहरी खतरों से सुरक्षित रखने के लिए मजबूत सिक्योरिटी इको सिस्टम का इस्तेमाल करना चाहिए। जानिए कौन से सिक्योरिटी टूल्स इस्तेमाल करें।

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन)

कुछ लोग मानते हैं कि वीपीएन सिर्फ प्रतिबंधित चीजों को एक्सेस करने के लिए होता है, लेकिन यह हैकर्स से भी बचाता है। इससे आप अपना आइपी पता छुपा सकते हैं और ऑनलाइन साझा की गई जानकारी को एन्क्रिप्ट कर सकते हैं। ये निजी और सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। वीपीएन में कई अन्य सुरक्षा विशेषताएं होती हैं, जैसे दुर्भावनापूर्ण साइट्स को ब्लॉक करने की क्षमता और आईपीवी6 लीक सुरक्षा। आप फ्री वीपीएन की तलाश में हैं, तो प्रोटोन वीपीएन को आजमा सकते हैं।

 

पासवर्ड मैनेजर

आपकी डिवाइस में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने के लिए पासवर्ड मैनेजर भी जरूरी है। आप बिटवर्डन नाम के पासवर्ड मैनेजर का फ्री वर्जन आजमा सकते हैं, जिसमें सुरक्षित लिंक के माध्यम से संवेदनशील फाइलों को साझा करने का विकल्प है। बिटवर्डन का इस्तेमाल करते समय टू-फैक्टर अथॉन्टिकेशन भी आप आसानी से सेट कर सकते हैं।

 

एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप

एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्रक्रिया से थर्ड पार्टी स्क्रिप्ट्स आपके द्वारा भेजे गए संदेशों को नहीं देख सकतीं। आप सिग्नल को आजमा सकते हैं, जो ओपन-सोर्स प्रोटोकॉल के माध्यम से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (ई2ईई) की सुविधा देता है। इसके आलावा वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं।

प्राइवेसी-सेंट्रिक ईमेल

ईमेल एन्क्रिप्शन सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि यह महंगा है। इसके बजाय प्राइवेसी-सेंट्रिक ईमेल प्रोवाइडर का इस्तेमाल करके अपने ईमेल को एन्क्रिप्ट करना आसान है। इसके लिए प्रोटोन मेल इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Image credit: Freepik

 

ये भी पढ़ें –

Tycoon 2FA Target: ईमेल को निशाना बना रहे फिशिंग किट

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button