Tech

Threads app: मेटा का ‘थ्रेड’ ऐप है ट्वि‍टर का राइवल ऐप, जानें क्‍या है खास

Threads app:मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग का इंस्टाग्राम एक नए ऐप पर काम कर रहा है। इसका मुकाबला एलन मस्क के ट्विटर से होगा. इसका नाम Thread है जो 6 जुलाई को लॉन्च होगा। ऐप लॉन्च से पहले ऐप्पल स्टोर पर दिखाई दिया है। आगामी थ्रेड्स एक टेक्स्ट-आधारित कॉन्‍वर्सेशन ऐप होगा। बताया जा रहा है कि जैसे ट्विटर में कैरेक्टर लिमिट है, वैसे ही थ्रेड में भी होगी।

ऐप स्टोर पर मौजूद डिटेल्‍स (Threads app) से लग रहा है कि यूजर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का उपयोग करके थ्रेड्स में लॉग इन कर सकेंगे। जो यूजर इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, वे उन्हें थ्रेड (Threads app) पर भी फॉलो कर पाएंगे। इसके अलावा थ्रेड्स ऐप की कोई अन्य जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मेटा इस साल जनवरी से प्रोजेक्ट 92 के तहत इस ऐप को विकसित करने में लगा है। अब वो दिन आ ही गया जब ट्व‍िटर की टक्‍कर में कोई ऐप आ रहा है।

 

Table of Contents

करंट कम्‍यूनिटी लेवल और ट्रेंड्स दोनों विषयों पर डिस्‍कशन करने में कैपेबल होगा थ्रेड

ऐप के (Threads app) विवरण में कहा गया है कि प्रजेंट कम्‍यूनिटी और ट्रेंडिंग दोनों विषयों पर डिस्‍कशनप करने के लिए एक साथ आ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने पसंदीदा क्रिएटर्स से जुड़ सकते हैं। आप अपने विचारों और राय को साझा करके एक वफादार अनुयायी भी बना सकते हैं। यह ऐप आपकी वित्तीय जानकारी, संपर्क जानकारी जैसे डेटा एकत्र करेगा।

थ्रेड ऐप के कारण मस्क और जुकरबर्ग के बीच केज फाइट चर्चा में

पिछले दिनों जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने ट्विटर जैसा प्लेटफॉर्म (Threads app) लॉन्च करने की बात कही थी। इसके बाद डेली मेल ने एक रिपोर्ट छापी, जिसकी हेडलाइन थी- जुकरबर्ग का ट्विटर खत्म करने का मास्टर प्लान आया सामने। ये रिपोर्ट ट्विटर पर शेयर की जाने लगी। इससे जुड़ी बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने जुकरबर्ग को पिंजरे में लड़ाई की चुनौती दी, जिसे जुकरबर्ग ने स्वीकार कर लिया।

लड़ाई वेगास ऑक्टागन या रोमन कोलोसियम में आयोजित की जा सकती है

मस्क ने शुरुआत में लड़ाई का स्थान वेगास ऑक्टागन बताया था। बाद में उन्होंने कहा कि यह लड़ाई रोमन कोलोसियम में भी हो सकती है। हालांकि, ये लड़ाई कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मस्क और जुकरबर्ग दोनों ने केज फाइट के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। ट्रेनिंग की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसमें उनका मुकाबला पॉपुलर पॉडकास्टर और एआई रिसर्चर लेक्स फ्रीडमैन से था।

मस्क ने ट्विटर को टेकओवर करने के बाद उसमें कई बदलाव किए

एलन मस्क ने पिछले साल यानी 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। तब से उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव उन्होंने ब्लू टिक को लेकर किया है. अब यह टिक सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलता है जो पेड ब्लू सब्सक्रिप्शन लेते हैं। इसके अलावा मस्क ने कैरेक्टर लिमिट भी बढ़ाकर 25,000 कर दी है।पहले यह 280 था।

 

थ्रेड्स (Threads app): ट्विटर का राइवल ऐप

  • इंस्टाग्राम के यूजरनेम से लॉग इन कर सकेंगे
  • इंस्टा में जो अकाउंट फॉलो करते हैं उन्हें थ्रेड्स पर भी फॉलो कर सकेंगे
  • करंट & ट्रेंडिंग दोनों टॉपिक्स पर चर्चा कर सकेंगे
  • अपने आईडिया और ओपिनियन को शेयर कर सकेंगे

थ्रेड्स(Threads app): लोकेशन, सर्च हिस्ट्री सहित अन्य डेटा कलेक्ट करेगा ये ऐप

  • हेल्थ एंड फिटनेस
  • फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन
  • डायग्नोस्टिक्स
  • परचेसेस
  • कॉन्टैक्ट इनफॉमेशन 8
  • यूजर कंटेंट
  • ब्राउजिंग हिस्ट्री
  • लोकेशन, कॉन्टैक्ट
  • सेंसिटिव डेटा
  • सर्च हिस्ट्री
  • आइडेंटीफायर्स

ट्विटर पर पोस्ट पढ़ने की सीमा भी तय की गई

हाल ही में उन्होंने ट्विटर पोस्ट पढ़ने की सीमा भी तय कर दी है. सत्यापित के लिए सीमा 10,000, पुराने असत्यापित उपयोगकर्ताओं के लिए 1,000 और नए असत्यापित उपयोगकर्ताओं के लिए 500 तक बढ़ा दी गई है। हालांकि मस्क ने बताया है कि यह फैसला अस्थायी है। वहीं, उम्मीद है कि मेटा के नए ऐप में पोस्ट पढ़ने की कोई सीमा नहीं होगी।

 

ये पढ़ें –

6g Network:भारत में जल्‍द शुरू होगी टेस्टिंग, 6G एलायंस’ लॉन्च हुआ, जानिए क्‍या है 2030 विजन प्‍लान

8 foot big iPhone: यूट्यूबर ने 8 फीट लंबा आईफोन बनाया, दुनिया का सबसे बड़ा वर्किंग आईफोन

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button