Religious

Kartik Maas:घर को पवित्र और सकारात्मक बनाने के 5 आसान तरीके

कार्तिक मास (Kartik Maas rituals) हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है, जिसमें कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं जैसे कि करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली और देवउठनी एकादशी। इस महीने को सकारात्मकता और पवित्रता का महीना माना जाता है। (Home positivity in Kartik Maas) पुरी के ज्योतिषाचार्य पं. पुरुषोत्‍तम शर्मा के अनुसार, अगर कार्तिक मास में कुछ खास तरह के शुभ कार्यों का पालन किया जाए, तो यह घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली ला सकता है। जानिए, इन महत्वपूर्ण कार्यों को अपनाकर आप अपने घर के वातावरण को कैसे पवित्र और सकारात्मक बना सकते हैं।

रोज सुबह रंगोली बनाएं

कार्तिक मास में रोज सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने की परंपरा है। इससे घर के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर की सुंदरता भी बढ़ती है। रंगोली से त्योहारों का उत्साह भी बना रहता है।

गंगाजल का छिड़काव करें

कार्तिक मास के दौरान देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। (How to purify home during Kartik Maas) इससे न केवल घर पवित्र होता है, बल्कि वातावरण में सकारात्मकता भी बनी रहती है। (Gangajal for home purification) गंगाजल को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, और इसके स्पर्श से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

मंदिर में जलाएं कर्पूर

घर के मंदिर में पूजा करते समय कर्पूर जलाना अनिवार्य माना जाता है। (Kapur in Hindu rituals) इसकी सुगंध से घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बनता है। कर्पूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में धार्मिकता का माहौल बना रहता है। कर्पूर की महक से हानिकारक सूक्ष्मजीव भी समाप्त हो जाते हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

कार्तिक मास के दौरान हर रात घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। (Benefits of lighting lamp at main door) दीपक जलाने का मतलब है घर में सकारात्मक ऊर्जा और प्रकाश का प्रवेश। यह मान्यता है कि दीपक जलाने से घर से अंधकार और नकारात्मकता दूर होती है और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाएं

कार्तिक मास में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। (Tulsi pooja in Kartik Maas) रोज सुबह तुलसी को जल चढ़ाने और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाने से घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बना रहता है। तुलसी के पौधे को घर के वास्तुदोष दूर करने वाला माना जाता है, इसलिए इसे आंगन में अवश्य लगाना चाहिए।

ये भी पढ़ें –

Durva Ke Upay: दूर्वा के इन चमत्कारिक उपाय से दूर हो जाएंगे जीवन के कष्‍ट


Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button