ThumbsupBharatspecial

बॉलीवुड, हॉलीवुड, कॉलीवुड व टॉलीवुड में ‘वुड’ लगने का क्या राज है?

Hollywood: क्या आपको पता है कि आखिर बॉलीवुड, हॉलीवुड, टॉलीवुड नाम के पीछे ‘वुड’ शब्द क्यों लगाया जाता है और इन नामों की शुरुआत कहां से हुई है। तो यहां जान लीजिए।

सबसे पहले आपको बता देते हैं कि हॉलीवुड, टॉलीवुड, बॉलीवुड जैसे प्रमुख फिल्म इंडस्ट्री के नाम में “wood” शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं हॉलीवुड नाम की शुरुआत एच. जे. विटले (H.J. Whitley) की ओर से की गई थी। इसलिए उन्हें ‘हॉलीवुड का पितामाह’ कहा जाता है।

जैसा कि शायद आप जानत हों कि हॉलीवुड एक छोटा सी जगह थी जिसे लॉस एंजेलिस शहर में मर्ज कर दिया गया था। इसके बाद अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री का नाम अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजेलिस शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित हॉलीवुड जिले के नाम पर रखा गया है।

फिर इसके नामकरण के बाद से हॉलीवुड से ही बाकी फिल्म इंडस्ट्री के भी नाम रखे जाने लगे।  जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड, लॉलीवुड, सेंडलवुड आदि शामिल हैं।  अब आपको बताते हैं कि ये कहां- कहां की फिल्म इंडस्ट्री के नाम है।

 

बॉलीवुड: हिन्दी सिनेमा का मुख्य गढ़ मुंबई या बॉम्बे को कहा जाता है और इस कारण ही हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का नाम ‘बॉलीवुड’ पड़ा गया।

कॉलीवुड- यह नाम तमिल सिनेमा के लिए लिया जाता है और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है।

लॉलीवुड- भारत के बंटवारे के बाद अब पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री लाहौर के आधार पर लॉलीवुड के नाम से जानी जाती है। ये बॉलीवुड और बाकि फिल्म इंडस्ट्रीज की तरह ही बहुत ही पुरानी फिल्म इंडस्ट्री है। यहां पंजाबी और उर्दू भाषा में फिल्में बनाई जाती है।

सेंडलवुड- कन्नड़ फिल्मों के लिए ये नाम इस्तेमाल किया जाता है। कर्नाटक की कन्नड़ फिल्मों इंडस्ट्री सेंडलवुड के नाम से जानी जाती है। वजह ये कि कर्नाटक लाल चंदन की लकड़ी के मामले में दुनियाभर में फेमस है।

टॉलीवुड- ये तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का नाम है। वहीं इसके पहले इसे वेस्ट बंगाल यानी बंगाली सिनेमा के लिए उपयोग किया जाता था।

 

Bollywood | Hollywood | Tollywood |

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button