Rainy Season Insects:बरसाती कीड़ों से बचने के 10 टिप्स, आजमाएं ये नुस्‍खे Read it later

Rainy Season Insects: देशभर में मानसून परवान पर है और इन दिनों लगभग हर जगह रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वैसे कहा जाए तो बारिश का मौसम बेहद सुहाना होता है, इस मौसम में भार घुमने का भी खूब मन करता है। लेकिन आफत तो तब आती है जब बारिश के साथ अनवॉन्‍टेड कीड़े- मकौड़े (Rainy Season Insects) घर में घुसने लगते हैं। कुछ कीड़े उड़ने वाले तो कुछ इधर से उधर रेंगने वाले नजर आते हैं। कई ऐसे कीड़े होते हैं जो रोशनी से आकर्षित होकर घर की दीवारों पर जमा हो जाते हैं और कभी किचन में तो कभी बैडरूम में परेशान करते हैं। वैसे भी बारिश के माैसम में वातावरण में कीड़े काफी फैल जाते हैं। जगह-जगह जमा पानी के कारण ऐसा होता है।

खैर अब जब कीड़े घर में घुस ही जाएं तो इनसे छुटकारा कैसे पाया जाए…. आपका सवाल तो यही होगा… है ना…. तो इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कुछ बेहद आसान टिप्स हम आपको यहां बताने जा रहे हैं, जो बेहद कारगर साबित होंगे। इन टिप्स से घर में कीड़े नहीं आएंगे और आप आसानी से इन कीड़ों से छुटकारा भी पा लेंगे। आइए आपको बताते हैं आखिर आप कैसे इन कीड़ों से अपने घर को सुुरक्षित रख सकते हैं।

 

बरसाती कीड़ों (Rainy Season Insects) को घर से यूं चुटकियों में भगाएं

  • सबसे पहले तो इन बरसाती कीड़ों (Rainy Season Insects) को घर में आने से रोकने का सबसे कारगर उपाय है कि शाम के समय घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें। ध्यान रखें कि खिड़कियों और दरवाजों के बीच जो जगह खाली रहती है, उन दरारों को भरना भी जरूरी है, नहीं तो कीड़े इन दरारों से होकर भी घर में घुस सकते हैं।
  • कमरे में जहां रोशनी की जरूरत न हो वहां लाइट ऑफ ही रखें। खासकर छत और खिड़कियों के आसपास। अधिकांश कीट रोशनी की ओर आकर्षित होकर ही घर में प्रवेश कर जाते हैं।
  • कीड़ों को दूर भगाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का पानी के साथ मिक्‍स्‍चर बनाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। जब इस मिक्‍स्‍चर को कीड़ों पर छिड़केंगे तो कीड़े भाग जाएंगे और इसकी गंध से दुबारा लौट कर नहीं आएंगे।
  • काली मिर्च से भी कई मानसूनी कीड़े भी दूर भाग जाते हैं। काली मिर्च को पीसकर पानी में मिला लें और फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर कीड़ों पर छिड़कें।
  • घर में जितनी साफ-सफाई रहेगी, कीड़े-मकौड़े उतने ही कम नजर आएंगे। ज्यादातर कीड़े-मकौड़े गंदगी देखकर ही घर में आते हैं।
  • खिड़कियों या जाली वाले दरवाजों पर काली स्क्रीन आप लगा सकते हैं, स्क्रीन लगाने से बाहर रोशनी नहीं दिखती और कीड़े-मकोड़े (Flying Termites) घर की ओर आकर्षित नहीं होते हैं।
  • पीपरमेंट और लैवेंडर एसेंशियल तेल भी इन बरसाती कीड़ों (Rainy Season Insects) को भगाने में काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें कीड़ों की जगह पर छिड़का जा सकता है।
  • इसी तरह आप घर और घर के बाहर कूड़ेदानों को बंद कर रखें। यदि कूड़ेदान में किसी प्रकार का रिसाव हो तो उसे भी ठीक करा लें।
  • नीम के तेल का उपयोग कीड़ों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है। कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कीड़ों  (Rainy Season Insects) की संभावित जगहों पर नीम का तेल छिड़कें।
  • घर के पौधों की सफाई करें। छोटे-छोटे कीड़े पौधों में इधर-उधर छुपे रहते हैं और रात में बाहर निकल आते हैं।

 

अन्‍य ये उपाय भी आप अपना सकते हैं

तुलसी का पौधा लगाएं

बारिश के कीड़ों, मच्छरों या मक्खियों आदि को दूर रखने के लिए आप तुलसी के पौधे का उपयोग कर सकते हैं। यह प्राकृतिक तरीके से कीड़ों को दूर रखने का काम करता है।

 

ये भी पढ़ें –

क्या आप जानते हैं मच्छर किस तरह के लोगों को ज्यादा काटते हैं?

भूलना भी क्यों जरूरी है: शोध में दावा- भूल जाना कुछ और याद रखने की शर्त है‚ ये सीखने और याद रखने के प्रॉसेस को मजबूत बनाता है, जानिए कैसे

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *