Uncategorized

CII अध्यक्ष उदय कोटक ने कहा 25 हजार से कम कमाने वालों और नौकरी गंवाने वालों को नकद पैसा दे सरकार, जानें आमजन को लेकर और क्या कहा कोटक ने

 कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के अध्यक्ष उदय कोटक ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी ने नौकरीपेशा लोगों को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने का कि कोरोना के कारण जिनकी नौकरी पर खतरा बना हुआ है और जिनकी सैलरी 25 हजार से कम है, सरकार को उनको नकद पैसा देना चाहिए।

50 से 75 फीसदी सैलरी के बराबर पैसा मिले

उदय कोटक ने एएनआई से बातचीत में कहा कि सरकार को नौकरी गंवाने वालों और 25 हजार से कम सैलरी वालों को उनकी सैलरी के 50 से 75 फीसदी तक पैसा नकद देना चाहिए। इसके अलावा कोरोना के कारण खराब हुए वित्तीय सिस्टम को देखते हुए 6 महीने का मोराटोरियम लेने वालों की ब्याज माफ की जानी चाहिए। देश के प्रमुख बैंकरों में शुमार उदय कोटक ने कहा कि सरकार को लैंड एंड लेबर रिफॉर्म और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर फोकस करना चाहिए। ताकि अमेरिका से चल रहे ट्रेड वॉर के कारण चीन छोड़ने वाली कंपनियों को रिझाया जा सके।
Uday-Kotak
फोटो साभार: एएनआई 

महामारी में भारत के लिए बड़े अवसर पैदा हुए

कोटक ने कहा कि महामारी के कारण भारत के सामने अवसरों का एक ताजा सेट पैदा हुआ है। केंद्र पहले ही आत्म निर्भर भारत प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर चुका है। इससे पहले कॉरपोरेट टैक्स भी घटाया जा चुका है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है। दूसरे देशों को चीन से भारत लाने का यह सही समय है, लेकिन उनको लाने के लिए लैंड और लेबर रिफॉर्म करना होगा। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना होगा।

हाल ही में CII के अध्यक्ष बने हैं उदय कोटक

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ उदय कोटक हाल ही में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के अध्यक्ष बने हैं। सीआईआई भारतीय इंडस्ट्रीज का एक गैर लाभकारी संगठन है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। इस संगठन के 9 हजार प्रत्यक्ष और 3 लाख अप्रत्यक्ष सदस्य हैं।

वित्त वर्ष 2021 में रहेगी नकारात्मक ग्रोथ

CII का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान उदय कोटन के कहा था कि कोराना के कारण चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में कोई आर्थिक गतिविधि नहीं हुई है। इस कारण वित्त वर्ष 2021 में नकारात्मक ग्रोथ रह सकत है। इसके अलावा कई अन्य स्वतंत्र विश्लेषकों ने भी वित्त वर्ष 2021 में अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान जताया है।
ये भी पढ़ें –

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button