Business

Gen Z Investment: बेहतर रिटर्न के लिए नए निवेशक यहां करें निवेश

Gen Z Investment: जनरेशन जी अब नौकरियों में आ चुकी है और नए निवेशकों के रूप में भी। उन्हें कई वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एक खुशहाल भविष्य के लिए उन्हें रोजगार के साथ ही निवेश करना शुरू करना चाहिए। लंबी अवधि में कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का लाभ उठाकर फंड बना सकते हैं।

कई जगह करना चाहिए निवेश

जेन जेड को एक विविध पोर्टफोलियो बनाना चाहिए जो उनके निवेश जोखिम को कम करता हो और उनके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करता हो। यूचुअल फंड अपनी पारदर्शिता, विविध प्रकृति और पेशेवर प्रबंधन के कारण एक अच्छा विकल्प है।

एकमुश्त निवेश लाभकारी: जब आपको बोनस मिलता है तो एकमुश्त निवेश भी किया जा सकता है, यह आपकी मासिक एसआइपी बचत को पूराकरेगा। डेट फंड में एसआइपी निवेश अल्पकालिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

जरूरतों के हिसाब से बनाएं फंड

जनरेशन जेड को ट्रेवल या कार आदि जैसी छोटे लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपातकालीन फंड जोड़ना चाहिए या रिटायरमेंट आदि के लिए भी निवेश का प्लान बनाएं। अगर वे कम आयु में ही निवेश शुरू करेंगे तो बड़ी बचत कर पाएंगे।

यहां कर सकते हैं इन्वेस्ट

योजना का नाम श्रेणी 1 वर्ष

क्वांट लार्ज कैप फंड लार्ज कैप फंड 45.8%

केनरा रॉब लेक्सी कैप फंड लेक्सी कैप फंड 26.2%

क्वांट एक्टिव फंड मल्टी कैप फंड 44.8%

ICICI प्रू फोकस्ड इक्विटी फंड फोकस्ड फंड 40.9%

HDFC स्मॉल कैप फंड स्मॉल कैप फंड 41.6%

एसआइपी अच्छा विकल्प

यूचुअल फंड में एक व्यवस्थित निवेश योजना (एसआइपी) मासिक रूप से एक निश्चित राशि की बचत के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो आपके भविष्य में काम आएगी।

आदिल चाको
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, आनंद राठी वेल्थ

 

ये भी पढ़ें –

startup ideas in hindi: स्टार्टअप के लिए आपको यूं मिलेगा आइडिया

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button