Corona-Update

देश में कोरोना से अब तक 28,099 मौत हो चुकी : एक दिन में 596 लोगों की जान गई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 12 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में यहां 174 मरीजों ने दम तोड़ा

नेशनल न्यूज.  देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 28 हजार के पार हो गया। अब तक 28 हजार 99 लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। सोमवार को 596 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 174 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 12 हजार के पार हो गया। राज्य में अब तक 12030 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

ANI

20 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई

सोमवार को 20 राज्यों में 596 लोगों ने जान गंवा दी। महाराष्ट्र के अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक में 72 मरीजों की मौत हुई। तमिलनाडु में 70, आंध्र प्रदेश में 54, उत्तर प्रदेश में 46, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 35-35, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 17, जम्मू कश्मीर में 10, राजस्थान में 9, पंजाब और बिहार में 8-8, तेलंगाना में 7, हरियाणा ओडिशा में 6-6, उत्तराखंड में 3, केरल, गोवा और पुडुचेरी में 1-1 मरीज की मौत हो गई।

राजस्थान-केंद्र में क्लैश : सीबीआई को जांच के लिए अब राजस्थान सरकार से इजाजत लेनी होगी, आदेश से पहले सीबीआई टीम गहलोत समर्थक विधायक कृष्णा पूनिया के घर गई थी

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button