Entertainment

Satyaprem Ki Katha Review: रोमांस, कॉमेडी और सस्‍पेंस का जबरदस्‍त तड़का

Satyaprem Ki Katha Review:फिल्म सत्यप्रेम की कहानी में एक खास संदेश देती है कि अगर कोई लड़की ना कहे तो इसका मतलब ना ही होता है। मूवी यह भी मैसेज देती है कि रेप किसी लड़की के छोटे कपड़े पहनने के कारण नहीं बल्कि लोगों की निचली सोच से होता है। जानिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा अडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म सत्यप्रेम को फि‍ल्‍म क्रिटिक्‍स ने क्‍या रेटिंग (Satyaprem Ki Katha Rating) दी है और कैसा है फ‍िल्‍म का रिव्‍यू।

फिल्म सत्यप्रेम की कहानी (Satyaprem Ki Katha Review) 29 जून को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चाएं थीं और लोग फिल्म का इंतजार भी कर रहे थे। फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं बाकी फिल्म में और भी कई सितारे हैं जो फिल्म में शानदार भूमिका में नजर आए हैं। अगर आप IMDb रेटिंग देखकर कोई फिल्म देखने जाते हैं तो यहां हम आपको इसके बारे में बताते हैं। फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए IMDb रेटिंग 10 में से 8.2 है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं फिल्म की कहानी को पब्लिक रिव्यू भी अच्छे मिल रहे हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म अच्छा बिजनेस भी कर रही है।

 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी Satyaprem Ki Katha Review) सत्यप्रेम यानी कार्तिक आर्यन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहद नासमझ और आवारा है। जिसे बाद में कथा यानी कियारा आडवाणी से प्यार हो जाता है। कथा एक मशहूर बिजनेसमैन की बेटी है, जिसकी वजह से सत्तू को लगता है कि वह कभी कथा का पति नहीं बन पाएगा. हालाँकि, उसके प्यार की जीत हुई और परिवार की सहमति से दोनों की शादी हो गई। अब अपने रिश्ते को आगे बनाए रखने के लिए सत्तू कैसे एक नासमझ इंसान से समझदार इंसान बनेगा, इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

 

फि‍ल्‍म किरदारों की एक्टिंग कैसी है?

फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शानदार है। कार्तिक आर्यन और राजपाल यादव की एक्टिंग केमिस्ट्री आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। उधर गजराज राव और कार्तिक आर्यन ने पिता-पुत्र की के रिश्‍ते को बखूबी पर्दे पर पेश किया है। बाकी कलाकारों की एक्टिंग भी काबिले तारीफ है।

 

 

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्‍त

Satyaprem Ki Katha Review) फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने दोनों तरह के संगीत फिल्म के प्‍लस पॉइंट हैं।

 

 

फिल्म का डायरेक्शन ज्‍यादा बेहतर हो सकता था

निर्देशन की बात करें तो समीर विदवान्स के निर्देशन थोड़ी कमी दिखी है। Satyaprem Ki Katha Review) फ‍िल्‍म कुछ जगह एक्‍स्‍ट्रा इमोशंस से आप परेशान हो सकते हैं। हालांकि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी बेहतरीन है।

 

ये भी पढ़ें –

Actress Asin ने पति राहुल शर्मा से तलाक लिया!

8 साल पहले, ज़ोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ में हर कपल ने हमें कुछ कठिन सबक दिए

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button