Entertainment

Kangana & Sandeep Vanga: क्‍वीन बोलीं, मुझे रोल दिया तो आपके अल्फा मेल…

Kangana & Sandeep Vanga: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कंगना रनौत के अभिनय पर खास टिप्पणी की है। कंगना के अभिनय की तारीफ करते हुए संदीप ने कहा कि इमानदारी से कहूं तो मुझे कंगना की एक्टिंग बेह‍द पसंद है और अगर उनके लिए मेरे पास कोई रोल होगा तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगा। अब संदीप के इस बयान पर कंगना ने तगड़ा रिएक्ट किया है। दरअसल संदीप को जवाब दे हुए कंगना ने उनसे एक रिक्वेस्ट भी की है। पढ़ें कंगना ने संदीप के बयान पर क्‍या कहा।

संदीप ने इंटरव्‍यूू में कहा था मुझे उनका अभिनय पसंद है

दरअसल संदीप रेड्डी वांगा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अगर मुझे कभी मौका मिलेगा, मुझे लगेगा कि कंगना मेरी किसी फ‍िल्‍म के रोल में फिट बैठेंगी तो मैं उनके पास जरूर से जाऊंगा और उन्हें अपनी फिल्म की कहानी विस्‍तार से सुनाऊंगा। संदीप ने कहा कि मुझे कंगना की क्वीन, तनु वेड्स मनु और कई अन्य फिल्मों में उनका काम बेहद पसंद आया है। इसलिए अगर कंगना ‘एनिमल’ के बारे में नकारात्मक टिप्पणी कर रही हैं तो मुझे कोई उनके इस कमेंट से कोई नाराजगी नहीं है। संदीप ने कहा कि मैं भले ही मेल आधारित फ‍िल्‍मों के लिए जाना जा रहा हूं, लेकिन यकी मानिए मुझे गुस्सा भी नहीं आता है।”

कंगना ने संदीप की बात पर ये दिया जवाब

संदीप के इंटरव्‍यू के वीडियो को पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा, “समीक्षा और निंदा एक जैसी नहीं होती, हर तरह की कला की समीक्षा और चर्चा होनी चाहिए, यह सामान्य बात है। जिस तरह से संदीप जी ने मेरी समीक्षा पर मुस्कुराकर मेरे प्रति सम्मान जताया, उससे कहा जा सकता है कि वह मर्दाना फिल्में तो बनाते ही हैं, उनका रवैया भी मर्दाना है, धन्यवाद सर…. लेकिन कृपा करके मुझे कभी कोई रोल मत देना नहीं तो आपके अल्फा मेल हीरोज़ फेमिनिस्ट हो जाएंगे और फिर आपकी फ़िल्में भी पिट जाएंगी, आप ब्लाकबस्टर बनाओ फ़िल्म इंडस्ट्री को आपकी ज़रूरत है।

यहां देखें कंगना की पोस्ट।

 

ये भी पढ़ें –

Shridevi:जब मां ने श्रीदेवी को दामाद की फ‍िल्‍म से पैसे लेने के लिए मना किया

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button