Health

मेडिकल साइंस से आस्था का संगम:ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन में युवती हनुमान चालीसा पढ़ती रही और बिना बेहोश किए डॉक्टर्स ने सफल की 3 घंटे में सर्जरी‚ देखें VIDEO

मेडिकल साइंस से आस्था का संगम

दिल्ली के एम्स में गुरुवार को ऑपरेशन का अनोखा मामला सामने आया। यहां 24 वर्षीय एक युवती ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपनी ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी करवाई। खास बात ये थी कि 3 घंटे तक चली इस सर्जरी में लड़की को बेहोश नहीं किया गया था। 

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं और युवती के हनुमान चालीसा पढ़ने की आवाज आ रही है. यह युवती स्कूल की शिक्षिका बताई जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि उसके सिर के बायीं ओर ट्यूमर था।

Table of Contents

देखें वीडियो ः- 

Delhi : During brain surgery in AIIMS, Dr. Saheb said to the patient, we are removing the brain tumor, you read Hanuman Chalisa.
This step has not only a spiritual aspect but also a scientific aspect. pic.twitter.com/dhVWwVaXpT

— Thumbs Up Bharat (@thumbsupbharat) July 23, 2021

डॉक्टर ने कहा- प्रार्थना से मरीज को फायदा मिलता है

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि टीम ऑपरेशन के दौरान मरीज से बात करती रही, ताकि हम मरीज की आवाज और हाथ-पैर की हरकत देखते रहें। इस मामले में हमने लड़की से पूछा था कि वह किस बारे में बात करना चाहती है। उन्होंने बताया कि वह हनुमान भक्त हैं।

हमने उससे कहा कि क्या आप हमें हनुमान चालीसा सुनाना चाहेंगी। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसका मकसद मरीज को सर्जन से बात करते रहना था। 

अगर उनके वार्तालाप करते समय कोई दिक्कत आती तो होता तो हम उसे पिकअप कर लेते। ट्यूमर मस्तिष्क के बाईं ओर था, यदि ट्यूमर के पीछे की ओर होने पर वो जोखिम भरा होता है। 

इसे रोकने के लिए हमने मरीज को हमसे लगातार बात करते रहने को कहा. जिस पर महिला ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और सर्जरी सफल रही।

हनुमान चालीसा या कोई धार्मिक प्रार्थना करने से भी रोगी को लाभ होता है। मरीज को विश्वास था कि भगवान का नाम लेने से उसकी सर्जरी अच्छे से हो जाएगी और वही हुआ। 

ऑपरेशन थियेटर के अंदर अगर ऐसी कोई गतिविधि होती है तो अच्छा माहौल होता है। यह ऑपरेशन 3 घंटे तक चला। हम पिछले 20 सालों से अमूमन इसी तरह से ऑपरेशन कर रहे हैं।

एक हफ्ते पहले भी हुई थी ऐसी सर्जरी

एक सप्ताह पहले एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में तीन मरीजों के ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन बिना बेहोश किए किया गया था। 

डॉक्टर मरीजों के ऊपरी मस्तिष्क की नस को सुन्न कर दिया था ताकि उन्हें दर्द महसूस न हो। इस तरह की सर्जरी में मरीज जल्दी ठीक हो जाता है।

Delhi AIIMS News And Updates | During The Operation Girl Read Hanuman Chalisa | 

ये भी पढे़ं –

Home Remedies For Tooth Cavity: दांतों व मुंह की दुर्गन्ध का रामबाण इलाज‚ इन 4 नुस्खों के जरिए मिल सकता है प्रॉब्लम से परमानेंट छुटकारा

 जवानी में ही बाल हो रहे सफेद? करें ये आसान उपाय‚ यकीन मानिए जड़ से आएंगे ब्लैक हेयर्स

Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ

Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह  

LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए 

 फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ

 पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया 

 यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

 पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है?  जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button