Tech

काम की बात : इन Government Schemes से करें बेटी की पढ़ाई और उसकी फ्यूचर सेविंग

Government Schemes: सरकार की ओर से देश में बेटियों को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं (Government Schemes 2023-24) लाई गइ हैं। खासतौर से निवेश संबंधी इन योजनाओं में रेकॉर्ड निवेश आ रहा है। सरकार की ओर से बेटियों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं लॉन्च की गई हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बेटी का भविष्य संवार सकते हैं और उन्हें शानदार गिफ्ट दे सकते हैं। इन योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना जैसी तमाम योजनाएं हैं। साथ ही सोने जैसे पारम्परिक निवेश भी लोगों की पसंद बने हैं।

 

 

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)

सुकन्या समृद्धि योजना (Government Schemes) साल 2015 में भाजपा सरकार ने शुरू की थी। यह ऐसी लंबी अवधि की योजना है, जिसमें निवेश कर आप बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत नहीं होती। इसमें कम से कम 250 रुपए और अधिक से अधिक 1.50 लाख तक जमा कर सकते हैं। बेटी की 21 साल उम्र होने पर योजना मैच्योर हो जाएगी। इस योजना पर 7.6 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

 

Government Schemes
photo | social media

बालिका समृद्धि योजना (Girl Child Prosperity Scheme)

बालिका समृद्धि योजना (Government Schemes) का लाभ गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करने वाले परिवार की बेटियों को दिया जाता है। ये भी केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना का फायदा परिवार की दो बेटियों के नाम से लिया जा सकता है। इसमें 2 तरीके से आर्थिक सहायता मिलती है। इसके तहत बेटी के जन्म के बाद 500 रुपए की उपहार राशि दी जाती है। इसके बाद पढ़ाई की लिए पहली कक्षा से ही बच्ची को स्कॉलरशिप दी जाती है।

 

एलआइसी कन्यादान पॉलिसी (lic kanyadan policy)

एलआइसी की इस पॉलिसी के तहत (Government Schemes) आपको हर दिन सिर्फ 150 रुपए का निवेश करना होगा। इस योजना में 3,400 रुपए महीना निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 27 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। इसमें 3 साल के प्रीमियम के निवेश का भी ऑप्शन चुन सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए 3 साल तक करीब 50,000 रुपए निवेश करना होगा। इसमें निवेशक की बेटी की उम्र कम से कम 1 साल होनी चाहिए। इसका मैच्योरिटी पीरियड कम से कम 13 और अधिक से अधिक 30 साल है।

 

 

गोल्ड सेविंग भी है ऑप्शन (Gold saving Scheme)

बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए आप सोने में निवेश का विकल्प भी अपना सकते है, लेकिन इसके लिए सोने-चांदी के गहने खरीदने के बजाय गोल्ड ईटीएफ जैसे विकल्प अपना सकते है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपको लॉकर या स्टोरेज से जुड़ा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सोना लंबी अवधि में कई दूसरी स्कीमों की तुलना में ज्यादा बेहतर रिटर्न देता है। इससे आप अमूमन 10-15 साल की अवधि में अच्छा लाभ पा सकते हैं। बेटी की शिक्षा-दीक्षा और अन्य खर्चों पर लगा सकते हैं।

 

 

उड़ान सीबीएसई स्कॉलरशिप प्रोग्राम (Udaan CBSE Scholarship Program)

‘उड़ान’ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से (Government Schemes) शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए स्कॉलरशिप मुहैया कराई जाती है। साथ ही बालिकाओं को महंगी किताबें ना खरीदना पड़े, इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ही संबंधित विषयों की किताबों को ऑनलाइन किया गया है। साथ ही छात्राओं के लिए वीकेंड पर ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा है ताकि उन्हें किसी टॉपिक को लेकर समस्या है तो वह उसे ऑनलाइन क्लास में समझ सकती है।

 

ये भी पढे़ं

Utility News: इन उपायों पर गौर करेंगे तो बजट के अनुकूल रहेगी EMI

Aadhar Card Update: बिना एड्रेसप्रूफ के आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करें

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button