National

Indian Army Truck Fire Accident: J&K में आर्मी ट्रक पर आतंकी हमले में 5 जवान शहीद

Indian Army Truck Fire Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने सेना के एक ट्रक पर फायरिंग की। जिससे ट्रक में आग लग गई। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए। जवानों की पहचान हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह के रूप में हुई है। सेना को शक है कि अज्ञात आतंकियों ने ट्रक पर ग्रेनेड भी बरसाए थे, जिससे ट्रक में आग लग गई।

उत्तरी कमान मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जवानों को लेकर ट्रक भीमबेर गली से पुंछ की ओर जा रहा था. पानी बरस रहा था। विजिबिलिटी भी काफी कम रही। इसका फायदा आतंकियों ने उठाया। हमले में एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्हें राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि शहीद हुए जवान राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट के थे। वह इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में तैनात था। इससे पहले सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि ट्रक में आग लगने से जवानों की मौत हुई है. आशंका जताई जा रही है कि बिजली गिरने से ट्रक में आग लग गई।

इधर थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने हमले की डिटेल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी है।

 

 

रक्षा विशेषज्ञ बोले- जी-20 की टूरिज्म मीट की वजह से पाकिस्तान ने किया हमला

रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके सहगल ने हमले के लिए सतर्कता की कमी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा- यह स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर है कि खराब मौसम, बारिश, कोहरा होने पर ऐसे हमले हो सकते हैं।

Indian Army Truck Fire Accident

राष्ट्रीय राइफल्स के जवान हाई लेवल ट्रेंड के होते हैं। उनकी कंपनी को ऐसे समय सतर्क रहना चाहिए था जब हमला हो सकता था। पाकिस्तान ने सतर्कता में चूक का फायदा उठाया और यह हमला हो गया। मुझे उम्मीद है कि सर्च ऑपरेशन जारी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हें पाकिस्तान वापस जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जी-20 टूरिज्म मीट 23-24 मई को कश्मीर में होनी है। कुछ दिन पहले गृह मंत्री कश्मीर गए थे, उन्होंने कहा था कि सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए, ताकि पाकिस्तान को कोई मौका न मिले. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने की कोशिश करेगा। वह जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर हमें हर तरह का नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा।

 

ये भी पढे़ें –

Wife Silicone Statue: पत्नी मजाक में कहती थी‚ मरने के बाद मेरी मूर्ति बनवा लेना‚ कोरोना में जान गई तो पति ने बनवाली सीलिकोन की प्रतिमा

VIRAL VIDEO महिला का ऐसा जोशीला डांस नहीं देखा होगा

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button