पंजाब के पूर्व सीएम व शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। (Parkash Singh Badal Passes Away) उन्हें सांस की तकलीफ के चलते मोहाली के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात 8:28 बजे अंतिम सांस ली। बादल से जुड़े कई राजनीतिक तथ्य हैं, जो हर देशवासी को जानना जरूरी है। आज हम उनके पॉलिटिकल कॅरियर और उनकी संपत्ति के बारे में बताएंगे। बादल अपने राजनीतिक जीवन में कई मामलों में अन्य राजनेताओं से आगे रहे। जानिए उनके बारे में।
केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर मोदी सरकार ने देश में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इधर, प्रकाश सिंह बादल की मौत की सूचना मिलते ही फोर्टिस अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री ने बादल के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,”श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बहुत अधिक दुख हुआ। वह भारतीय राजनीति की महान शख्सियतों में से एक थे। उन्होंने देश की राजनीतिक उन्नति में अहम योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए निरंतर परिश्रम किया और खराब दौर में पंजाब राज्य को सहारा दिया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है। उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”
प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार पेतृक गांव में होगा
प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का अंतिम संस्कार बठिंडा के बादल गांव में किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह बुधवार सुबह मोहाली से बादल गांव ले जाया गया है। गौरतलब है कि फोर्टिस अस्पताल ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल को 16 अप्रैल 2023 को ब्रोन्कियल अस्थमा के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 18 अप्रैल को मेडिकल आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था। उनकी हालत खराब होती जा रही थी।
5 बार पंजाब के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल
प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 1970-71, 1977-80 और 2007-2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के नेता थे। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1950 के दशक में अकाली दल पार्टी के सदस्य के रूप में की थी। 1970 में वे पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने।
प्रकाश सिंह बादल की संपत्ति
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (prakash singh badal assets) का 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अपने पॉलिटिकल कॅरियर में वे 89 वर्ष की उम्र तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। प्रकाश सिंह बादल सफल मुख्यमंत्री होने के साथ निवेश के मामले में भी आगे रहे। पंजाब चुनाव के समय दाखिल हलफनामे से पता चलता है कि प्रकाश सिंह बादल ने करीब 15.11 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में कहा जाता है कि रिटर्न के मामले में उन्होंने अपने बेटे सुखबीर सिंह बादल से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। 93 साल के प्रकाश सिंह बादल के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 6 लाख रुपए के सोने के गहने थे। जबकि बैंक व अन्य निवेश में 1.39 करोड़ की राशि मौजूद थी। हलफनामे के मुताबिक बादल के पास 3.89 लाख रुपए कीमत का एक ट्रैक्टर भी है।
2.74 करोड़ की देनदारी
1997 से लंबी सीट से जीत रहे प्रकाश सिंह बादल के चुनावी हलफनामे के अनुसार 2.74 करोड़ की राशि को बैंक ऋण और अन्य देनदारियों के रूप में दर्शाया गया है। एक दौर ऐसा भी था जब 2012 से 2017 के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई थी। वे अपने पीछे निवेश और संपत्ति के मामले में बेटे सुखबीर को छोड़ गए हैं. इस दौरान बादल सीनियर की संपत्ति और निवेश दोगुना हो गया था। जबकि बेटे सुखबीर और बहू हरसिमरत की संपत्ति में महज 13 फीसदी का इजाफा हुआ है।
ये भी पढ़ें –
Rajasthan Congress:वन-टू-वन संवाद पर क्या होगी सचिन व गूढ़ा पर कार्रवाई? जानें राजस्थान की पॉलिटिक्स
Sachin Pilot को बड़ा झटका, जानिए किस की शिकायत पर सचिन से खफा हुआ हाईकमान
Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin