Holi 2022: क्यों होलिका दहन का मूहुर्त बड़े त्योहारों से अहम होता है,यदि मूहुर्त में पूजा न हो तो जातक को ये होती है परेशानी Read it later

Holi 2022: क्यों होलिका दहन का मूहुर्त बड़े त्योहारों से अहम होता है

Holi 2022: हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन (Holika Dahan) का त्योहार मनाने की मान्यता है। उसी के अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि के दिन रंगोत्सव मनाने की मान्यता व परंपरा है। 

इस रंगमहोत्सव को उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार दशहरा की ही तरह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। होली त्योहार से 8 दिन पहले होलाष्टक(Holashtak 2022) लग जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। होली (Holi 2022 Date) की तारीख को लेकर अधिकतर लोग असमंजस में हैं कि आखिर कब ये मनाई जाएगी। होली की पौराणिक कथा के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन को अशुभ माना जाता है।

साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि आखिर क्यों होलिका दहन का मुहूर्त अन्य बड़े त्योहारों से महत्वपूर्ण होता है, आइए आपको बताते हैं होलिका दहन (Holika Dahan) और होली की सही तिथि और मुहूर्त के बारे में सबकुछ 

 किस दिन मनाई जाएगी होली? 17 या 18

होलिका दहन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है ऐसे में इस साल पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को आ रही हैं तो ऐसे में होलिका दहन 17 मार्च 2022 को किया जाएगा। वहीं,  उसके अगले ही दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेलने की मान्यता है। यानि इस साल होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी।

 

Holika Dahan Puja Timings

होलिका दहन की पूजा के लिए मिलेगा कितना समय (Holika Dahan Puja Timings)

पूर्णिमा तिथि 17 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से शुरू हो अगले दिन 18 मार्च दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन का मुहूर्त 17 मार्च को रात 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक ही रहेगा। 

कृष्ण भजन पर ये हैरान करने वाला डांस क्या अपने देखा है?

यानिकि होलिका दहन के लिए करीब 1 घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा। यहां आपको ये जानकारी भी दे दें कि होलिका दहन का मुहूर्त किसी भी बड़े त्यौहार के मुहूर्त से ज्यादा महवपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि होलिका दहन की पूजा यदि सही समय पर न हो तो इससे दुर्भाग्य और पीड़ा का सामना जातकों को करना पड़ता है।

होलिका दहन कब करना चाहिए?

हिंदू धर्मशास्त्रों के मुताबिक, होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल के दौरान किया जाना ही उचित होता है। भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए सही मानी जाती है। 

यदि ऐसा योग नहीं है तो भद्रा का समय बीतने के बाद होलिका दहन किया जा सकता है। ध्यान रखें कि भद्रा मुख में होलिका दहन वर्जित मानी जाती है। भद्रा मुख में होलिका दहन करने से न केवल दहन करने वाले के जीवन का बुरा समय हो सकता है बल्कि उससे जुड़े लोगों का भी प्रभावित होता है।  

किस दिन से है होलाष्टक (Holashtak Date)

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक की शुरुआत होती है और होलिका दहन के साथ खत्म होते हैं। इस साल होलाष्टक 10 मार्च से शुरू हो रहा है। होलाष्टक 10 मार्च को सुबह 02:56 बजे से शुरू होगा और होलिका दहन के दिन यानीकि 17 मार्च को इसका समापन होगा। 

मान्यता है कि होलाष्टक के समय यदि कोई व्यक्ति मांगलिक या शुभ कार्य करता है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। होलाष्टक के वक्त को शुभ नहीं माना जाता है, ऐसे में इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाना चाहिए।

Holika Dahan Puja Timings

होली के दिन करें ये उपाय

होली पर आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

यदि घर में किसी कारण आर्थिक तंगी चल रही हो तो होली के दिन नारायण और मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर पूजा करें। सहस्त्रनाम का पाठ करें। भगवान से अपनी समस्या दूर करने के लिए प्रार्थना स्वरूप निवेदन करें। वहीं इस दिन किसी जरूरतमंद को दान भी करें। 

होली पर टोटके का प्रभाव खत्म करने का उपाय

यदि आपको लगता है कि आपके ऊपर किसी ने टोना या टोटका कर रखा है। तब उसका प्रभाव दूर करने के लिए होलिका दहन वाले स्थान पर एक गड्ढा खोदें ओर 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को दुबारा निकालें और नीले कपड़े में बांधकर बहते पानी में बहा दें।

 होली पर धन हानि को रोकने का उपाय

यदि किसी कारण धन हानि हो रही है तो होलिका दहन के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़क दें और फिर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक बंद होने पर इसे होलिका दहन की अग्नि में विसर्जित कर दें।

होली पर जीवन की परेशानी दूर करने का उपाय

यदि घर-परिवार में किसी तरह की परेशानी चल रही है तो उसे दूर करने के लिए होली की रात्रि घर के मुख्य द्वार पर  सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां आपको यह बताना जरूरी है कि thumbsupbharat.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। आपको सलाह दी जाती है कि यदि किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाना है तो पहले अपनी कुंडली से संबंधित ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह लें।हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Holi 2022 | Horoscope | rashifal | Horoscope today| Aaj ka rashifal | Rashifal Today | zodiac sign | Rashifal | Rashi parivartan 2022 | आज का सभी राशियों का राशिफल | weekly horoscope | Health Rashifal | Holashtak Date | Holika Dahan Puja Timings | Holi 2022 Date | Holika Dahan | Astrology | 

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *